यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
उधार के पैसे चुकाने के बहाने पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, पहले कर्जदार ने लिए दो लाख; पैसे लौटाने के नाम पर कर दी यह हरकत
Odisha Crime News पश्चिम ओडिशा के कालाहांडी जिले के भवानीपाटना शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां उधार के रुपये चुकाने के बहाने एक श ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, संबलपुर। उधार के रुपए वापस करने के लिए बुलाने पर एक व्यक्ति को पेट्रोल डालकर जलाने की एक अमानवीय घटना बुधवार शाम को पश्चिम ओडिशा के कालाहांडी जिले के भवानीपाटना शहर में हुई।
अंजन ने दो लाख रुपये का दिया था उधार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भवानीपाटना शहर के कशाकेंदु चौक के निकट किराए के मकान में रहने वाला अंजन पाढ़ी महीनों पहले अपने एक परिचित व्यक्ति को करीब 2 लाख रुपये उधार दिया था।
इसी रुपए को लेकर यह घटना हुई। उधार के रुपए वापस करने के लिए अंजन के बार-बार अनुरोध करने के बाद भी कर्जदार व्यक्ति रुपए वापस नहीं कर रहा था।
WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.
पैसे लौटाने के बजाय कर्जदार ने लगाई आग
बताया गया है कि कर्जदार व्यक्ति ने बुधवार की रात अंजन को उधार के रुपए लौटाने के बहाने अपने घर बुलाया था।
उधार के रुपए मिलने की आस में जब अंजन कर्जदार व्यक्ति के घर पहुंचा तब उसने रुपए वापस लौटाने के बजाय अंजन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और घटनास्थल से फरार हो गया।
इसका पता चलने के बाद अंजन को इलाज के लिए पहले भवानीपाटना अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए गुरुवार के दिन बेहतर इलाज के लिए बुर्ला हॉस्पिटल स्थानांतरित किया गया।
यह भी पढ़ें: अब कैसे होगा ब्याह! लड़की की शादी के लिए पाई-पाई जोड़कर खरीदे थे फर्नीचर से लेकर गहने, आग में जलकर सब राख
यह भी पढ़ें: खुशखबरी! ओडिशा में आदिवासी बेच सकेंगे अब गैर आदिवासियों को जमीन, गिरवी रखकर कर्ज भी ले सकेंगे