Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    तलाकशुदा महिला का इंटरनेट पर ट्रक चालक से दोस्‍ती पड़ी महंगी, पहले खूब उठाया फायदा, फिर गर्दन काट फेंकी लाश

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Fri, 15 Sep 2023 04:56 PM (IST)

    तलाकशुदा शीला बेहरा की आरोपित ट्रक चालक गोपीनाथ साहू से दोस्‍ती इंटरनेट मीडिया पर हुई थी। गोपीनाथ शादीशुदा है और एक बच्‍चे का पिता भी है। वह शीला का श ...और पढ़ें

    फोटो : बरगढ़ पुलिस की गिरफ्त में शीला का हत्यारोपी।
    फोटो : बरगढ़ पुलिस की गिरफ्त में शीला का हत्यारोपी।

    संवाद सूत्र, संबलपुर। स्थानीय बुर्ला थाना इलाके की 45 वर्षीय तलाकशुदा महिला शीला बेहेरा से प्रेम के बहाने उसका शारीरिक शोषण करने समेत उससे 18 हजार रुपए उधार लेने के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई।

    पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

    इसके बाद उसके शव को बरगढ़ जिला के भटली थाना अंतर्गत भडिगां जीरा नदी ब्रिज के नीचे फेंककर फरार हो जाने वाले आरोपित गोपीनाथ साहू को गुरुवार के दिन भटली पुलिस ने बिजेपुर थाना इलाके से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

    महिला का गर्दन कटा शव बरामद

    गुरुवार की शाम बरगढ़ एसडीपीओ कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उपस्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तपन महांती, एसडीपीओ पदार्विंद त्रिपाठी और भटली थानेदार विभूति भूषण दलेई उपस्थित रहे और बताया कि 6 सितंबर के दिन भटली थाना अंतर्गत भडिगां जीरा नदी ब्रिज के नीचे एक महिला का गर्दन कटा शव मिलने के बाद पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

    यह भी पढ़ें: Scrub Typhus: ओडिशा में तेजी से पैर पसार रहा स्‍क्रब टाइफस, महज एक महीने में पांच की मौत, अलर्ट मोड पर सरकार

    सोशल मीडिया पर हुई थी दोनों की दोस्‍ती

    इस जांच पड़ताल के दौरान मृत महिला की पहचान संबलपुर जिला के बुर्ला थाना इलाके की शीला बेहेरा के रुप में हुई। मृतका का परिचय मिलने के बाद पुलिस ने आगे की जांच पड़ताल शुरू की। पता चला कि शीला तलाकशुदा थी।

    कुछ महीने पहले इंटरनेट मीडिया के माध्यम से उसकी जान पहचान बरगढ़ जिला के पदमपुर इलाके के ट्रक चालक गोपीनाथ साहू के साथ हुई थी। गोपीनाथ अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बरगढ़ के पथर्ला में रहता है।

    शीला से जान पहचान के बाद गोपीनाथ उसके साथ काफी घुलमिल गया और शीला का शारीरिक शोषण भी करने लगा। इसी दौरान उसने शीला से 18 हजार रुपए उधार भी लिए थे।

    शादी की जिद पर अड़ी थी शीला

    पूछताछ के दौरान आरोपित गोपीनाथ ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि शीला उससे विवाह करने की जिद करने समेत उधार के 18 हजार रुपए वापस मांग रही थी।

    इससे बचने के लिए उसने 5 सितंबर के दिन शीला को बहाने से अपने साथ बरगढ़ जिला के भटली ले गया था और उसी रात भडिगां जीरा नदी ब्रिज के ऊपर ले जाकर उसका गला काटकर शव को ब्रिज से नीचे फेंककर फरार हो गया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: जिंदगी और मौत से जूझ रही चाचा की हवस का शिकार बनी आठ साल की मासूम, खून से लथपथ भतीजी को छोड़ हुआ फरार