Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha News: भुवनेश्‍वर से नई दिल्‍ली जा रही फ्लाइट की करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, 180 यात्रियों के होश उड़े

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Mon, 04 Sep 2023 12:55 PM (IST)

    Odisha News 180 यात्रियों को साथ लेकर भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से नई दिल्‍ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट में अचानक आई तकनीकि खरा ...और पढ़ें

    पक्षी के टकरा जाने से इंडियो फ्लाइट के इंजन में आई तकनीकि खराबी।
    पक्षी के टकरा जाने से इंडियो फ्लाइट के इंजन में आई तकनीकि खराबी।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से नई दिल्ली जा रहे इंडिगो के विमान में तकनीकि खराबी आने के चलते इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट में 180 यात्री सवार थे।

    यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया

    खुले आसमान में जब यात्रियों को विमान में आई इस तकनीकि गड़बड़ी का पता चला, तो सभी के होश उड़ गए। हालांकि, वक्‍त रहते इसे संभाल लिया गया और विमान को आपातकालीन स्थिति में भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर ही उतारा गया। 

    विमान से पक्षी के टकराने से आई तकनीकि खराबी

    जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की 6ई 2065 फ्लाइट ने सोमवार सुबह 7.50 बजे भुवनेश्वर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन टेक-ऑफ के 20 से 25 मिनट के भीतर ही इंजन में तकनीकी खराबी आ गई।

    इसके लिए पायलट विमान को वापस भुवनेश्वर एयरपोर्ट ले आया। यात्रियों को भी विमान से उतरने के लिए कहा गया।

    बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट अथाॅरिटी से मिली सूचना के मुताबिक, यह समस्या विमान पर पक्षी से टकरा जाने के कारण उत्पन्न हुई है। विमान अब उड़ान नहीं भरेगा।

    यात्रियों की बढ़ी मुश्‍किलें

    वहीं विमान के दुबारा उड़ान नहीं भरने की खबर सामने आने के बाद उसमें सवार यात्रियों की चिंता बढ़ गई है। यात्री अपने गंतव्य स्थल तक कैसे पहुंचेंगे और इस संबंध में इंडिगो द्वारा क्या व्यवस्था की जा रही है, इसे लेकर यात्री परेशान हैं। 

    हालांकि, यह कोई पहली दफा नहीं है बल्कि इससे पहले भी कई दफा इंडिगो की फ्लाट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। अभी कुछ‍ दिनों पहले ही कोलकाता से बेंगलुरु जा रही इंडिगो फ्लाइट का एक इंजन सफर के दौरान अचानक बंद हो गया। बाद में इसे सुरक्षित लैंड कराया गया। इसके अलावा, बीते 4 अगस्‍त को भी इंडिगो की फ्लाइट 6E 2433 की पटना हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

    खबरें और भी