Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ओडिशा में महिला उत्पीड़न मामले में कार्रवाई: डीईओ, बीईओ और स्पोर्ट्स टीचर गिरफ्तार

    Updated: Thu, 30 Apr 2026 04:46 PM (IST)

    बरगढ़ में एक महिला सीआरसीसी के कार्यस्थल पर उत्पीड़न के आरोप में जिला शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और एक खेल शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। ...और पढ़ें

    तीनों गिरफ्तार आरोपित। (जागरण)

    तीनों गिरफ्तार आरोपित। (जागरण)

    HighLights

    1. महिला सीआरसीसी के उत्पीड़न का आरोप।

    2. डीईओ, बीईओ और खेल शिक्षक गिरफ्तार।

    3. बरगढ़ पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा।

    संवाद सहयोगी, संबलपुर। कार्यस्थल पर महिला संकुल संसाधन केंद्र संयोजक (सीआरसीसी) पर उत्पीड़न के आरोप में, गुरुवार के दिन बरगढ़ टाउन पुलिस ने बरगढ़ शिक्षा विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारियों समेत एक खेल शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

    गिरफ्तार आरोपितों में बरगढ़ जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) 45 वर्षीय ज्योतिकांत साहू, बरगढ़ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) 45 वर्षीय सुरेंद्र साहू और खेल शिक्षक 51 वर्षीय समीर पाणिग्राही शामिल हैं।

    बरगढ़ जिला पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बुधवार, 29 अप्रैल के दिन, बरगढ़ उपजिलाधीश सुमति पंडा ने उपरोक्त आरोपितों के खिलाफ कार्यस्थल पर महिला सीआरसीसी पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया था।

    रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि उपरोक्त तीनों आरोपित संबद्ध महिला सीआरसीसी को कई बार कार्यस्थल पर अश्लील संदेश भेजते रहे थे और उसका उत्पीड़न कर रहे थे।

    बयान किया गया रिकॉर्ड

    पुलिस ने उपजिलाधीश पंडा की रिपोर्ट को दर्ज करने समेत पीड़ित महिला का बयान रिकॉर्ड किया और इसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

    जांच पड़ताल के दौरान आरोपों को सही पाए जाने के बाद गुरुवार के दिन तीनों आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।

    यह भी पढ़ें- ओडिशा के बरगढ़ में झुग्गी हटाने के दौरान तनाव, सड़कों पर उतरे लोग; इलाके में पुलिस बल तैनात