Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha Weather: ओडिशा में छटे काले बादल, बढ़ेगा तापमान; गर्मी के साथ उमस बढ़ाएगी बेचैनी

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Wed, 09 Aug 2023 04:07 PM (IST)

    ओडिशा में अगले चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना नहीं है क्योंकि प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ गया है। फिलहाल मानसून सामान्य से उत्तर की ओर है। क्षेत्र ...और पढ़ें

    ओडिशा में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना नहीं
    ओडिशा में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना नहीं

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर: ओडिशा में अगले चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना नहीं है, क्योंकि प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ गया है। फिलहाल, मानसून सामान्य से उत्तर की ओर है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले चार दिनों तक राज्य में बारिश नहीं होने का अनुमान जताया है।

    ऐसे में मौसम विभाग ने कहा है कि इस दौरान उमस भरी गर्मी पड़ेगी क्योंकि वायुमंडल में जल वाष्प की मात्रा अधिक है।

    बारिश की संभावना कम 

    वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र ने आज उत्तर आंतरिक ओडिशा में बिजली गिरने के साथ आंधी आने का भी अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने साफ तौर पर कहा है कि प्रदेश में वर्षा होने की फिलहाल कोई सम्भावना नहीं है, जिससे वातावरण में जलवाष्प की मात्रा बढ़ गई है। इसके प्रभाव से प्रदेश में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान की आशंका है।

    मौसम विभाग की लोगों से अपील 

    मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों को सलाह दी है कि अगर उन्हें आसमान में काले बादल दिखाई दे तो सुरक्षित जगहों पर चले जाएं। 14 तारीख या इसके बाद से प्रदेश में वर्षा की मात्रा थोड़ी बढ़ सकती है। इस बीच हीराकुंड में जलस्तर घट रहा है। नतीजतन, एक के बाद एक गेट बंद किए जा रहे हैं।