ओडिशा में 67 वर्षीय दुकानदार पर MBA छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
भुवनेश्वर में एक 67 वर्षीय किराना दुकानदार को एमबीए छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ...और पढ़ें
-1777286244998_m.webp)
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। (जागरण)
HighLights
भुवनेश्वर में 67 वर्षीय दुकानदार दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार।
एमबीए छात्रा ने छात्रावास में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई।
घटना से छात्रावासों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे।
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 67 वर्षीय किराना दुकानदार को एक छात्रावास में घुसकर एमबीए छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पीड़िता, जो एमबीए की छात्रा है, उसने इन्फो वैली थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने रविवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान दीपक प्रधान के रूप में हुई है।
सूत्रों के अनुसार आरोपी उसी इलाके में रहता था। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
इस घटना से भुवनेश्वर में सनसनी फैल गई है और छात्रावासों में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। इस मामले में जांच जारी है और इस घटना के बाद छात्रावासों की सुरक्षा व्यवस्था तथा सतर्कता बढ़ाने की मांग भी तेज हो गई है।