सोशल मीडिया पर हुआ प्यार, छात्रा को पुरी ले जाकर किया दुष्कर्म; 3 गिरफ्तार
कटक की एक कॉलेज छात्रा के साथ पुरी में उसके प्रेमी और तीन दोस्तों द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रेमी सहित ...और पढ़ें
-1776401735642_m.webp)
छात्रा से दुष्कर्म। (सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
कटक की छात्रा से पुरी में दुष्कर्म का मामला।
प्रेमी सहित तीन आरोपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार।
ऑनलाइन रिश्तों के खतरों पर पुलिस की अपील।
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। कटक की एक कॉलेज छात्रा के साथ हुए एक गंभीर अपराध का मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार, छात्रा अपने प्रेमी के साथ पुरी गई थी, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता और आरोपी की मुलाकात इंटरनेट मीडिया के जरिए हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया।
दोनों ने साथ में पुरी जाने का फैसला किया, जहां आरोप है कि प्रेमी ने अपने तीन दोस्तों की मदद से छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।
हालांकि, शुरुआती रिपोर्ट में इसे गैंगरेप बताया गया था, लेकिन जांच में स्पष्ट हुआ कि मुख्य आरोपी एक ही व्यक्ति था और अन्य तीन ने उसकी मदद की।
3 आरोपी गिरफ्तार
पुरी पुलिस अधीक्षक प्रतीक सिंह के निर्देश पर पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें प्रेमी भी शामिल है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौम्य रंजन परिडा, सत्यब्रत परिडा और कैलाश चंद्र बेहरा के रूप में हुई है। एक आरोपी पहले फरार था, जिसे अब स्पेशल टीम ने दिल्ली से लौटते समय गिरफ्तार कर लिया है।
जोन-2 के एसीपी गिरिजा शंकर चक्रवर्ती ने बताया कि मुख्य आरोपी एक ही व्यक्ति है और तीन अन्य ने उसकी मदद की। प्रारंभिक जांच के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट भेजा गया है, जबकि फरार आरोपी को भी आज गिरफ्तार कर लिया गया है।
ऑनलाइन रिश्तों को लेकर बढ़ी चिंता
यह घटना एक बार फिर ऑनलाइन रिश्तों के खतरों को उजागर करती है। पुलिस ने लोगों, खासकर युवाओं से अपील की है कि वे इंटरनेट मीडिया पर बने संबंधों में सतर्कता बरतें।
प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि पीड़िता को न्याय दिलाने और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
यह भी पढ़ें- ओडिशा में 8 लाख के जाली नोट के साथ दो गिरफ्तार, स्कॉर्पियो से तस्करी का भंडाफोड़