Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आजाद नगर बम विस्फोट मामला: भुवनेश्वर में NIA ने 3 ठिकानों पर की छापामारी, मिले अहम सुराग

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 02:53 PM (GMT+05:30)

    एनआईए ने भुवनेश्वर के आजाद नगर बम विस्फोट मामले में तीन प्रमुख ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और अहम सुराग हाथ लगे हैं। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. एनआईए ने भुवनेश्वर बम विस्फोट मामले में तीन ठिकानों पर छापेमारी की।

    2. छापेमारी में महत्वपूर्ण दस्तावेज और कई अहम सुराग बरामद हुए।

    3. गिरफ्तार रोहन रंजन राउत से मिली जानकारी पर हुई कार्रवाई।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। राजधानी भुवनेश्वर के एयरफील्ड थाना क्षेत्र स्थित आजाद नगर में हुए बम विस्फोट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए)अब एक्शन मोड में नजर आ रही है।

    इस संवेदनशील मामले की गहन जांच करते हुए एनआइए की टीम ने मंगलवार को भुवनेश्वर के तीन प्रमुख ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान जांच एजेंसी को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और अहम सुराग हाथ लगे हैं।

    जानकारी के अनुसार, इस बम विस्फोट मामले में संलिप्तता के आरोप में पहले ही उत्तर प्रदेश से रोहन रंजन राउत नामक एक युवक को गिरफ्तार किया जा चुका है। रोहन से पूछताछ के दौरान मिले गुप्त इनपुट और उसके बयान के आधार पर एनआईए ने यह छापेमारी की है।

    जिन तीन स्थानों पर कार्रवाई की गई, उनका आरोपी से सीधा संबंध होने की आशंका जताई जा रही है। बम विस्फोट के पीछे के मकसद और इसमें शामिल लोगों की भूमिका को लेकर एनआईए ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है।

    एजेंसी के अनुसार, छापेमारी के दौरान विस्फोट से जुड़े कई महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए हैं। इन सबूतों के आधार पर मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी की संभावना जताई गई है।

    इस बीच, एयरफील्ड थाना क्षेत्र में हुए इस विस्फोट के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त कर दिया गया है। एनआईए की इस कार्रवाई के बाद राजधानी में सक्रिय अवैध और संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े तत्वों में भी हलचल देखी जा रही है।

    खबरें और भी

    जांच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह नेटवर्क ओडिशा से बाहर कितनी दूर तक फैला हुआ है और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही है। एनआईए की विशेष टीम मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है और आने वाले दिनों में कई और खुलासे होने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें- ओडिशा कैबिनेट का फैसला: 7 विभागों के 13 प्रस्तावों पर मोहर, ₹2496 करोड़ की कृषि सब्सिडी योजना मंजूर

    यह भी पढ़ें- पुरी रथ यात्रा: श्रीमंदिर के सामने आज लाए जाएंगे तीनों रथ, कल मौसीबाड़ी प्रस्थान करेंगे महाप्रभु जगन्नाथ