Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भुवनेश्वर में पुलिस मुठभेड़: हार्डकोर अपराधी पपुन माझी घायल, लाखों के ड्रग्स और हथियार जब्त

    Updated: Wed, 27 May 2026 10:57 AM (IST)

    भुवनेश्वर में पुलिस और हार्डकोर अपराधी पपुन माझी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें अपराधी के पैर में गोली लगी और एक पुलिसकर्मी घायल हुआ। ...और पढ़ें

    पुलिस-अपराधी के बीच एनकाउंटर। (जागरण)

    पुलिस-अपराधी के बीच एनकाउंटर। (जागरण)

    HighLights

    1. पुलिस मुठभेड़ में अपराधी पपुन माझी के पैर में लगी गोली।

    2. लाखों रुपये के ड्रग्स और 7.6 एमएम की पिस्तौल बरामद।

    3. अपराधी पपुन माझी पर करीब 20 आपराधिक मामले दर्ज।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। राजधानी में बुधवार को पुलिस और एक हार्डकोर अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। स्पेशल क्राइम यूनिट की कार्रवाई के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी।

    घायल अपराधी की पहचान पपुन माझी के रूप में हुई है। उसके पैर में गोली लगी है, जबकि मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी के घायल होने की भी सूचना है।

    जानकारी के अनुसार, स्पेशल क्राइम यूनिट को सूचना मिली थी कि आरोपी भारी मात्रा में ड्रग्स लेकर अरिसल चौक इलाके से गुजरने वाला है।

    इसी आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर जांच अभियान शुरू किया। पुलिस को देखते ही आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।

    ड्रग्स और पिस्टल बरामद

    मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी के पास से लाखों रुपये मूल्य के ड्रग्स और 7.6 एमएम की पिस्तौल बरामद की है। पुलिस के अनुसार पपुन माझी के खिलाफ करीब 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह ड्रग्स कारोबार और हथियारों की तस्करी जैसे मामलों में लंबे समय से संलिप्त था।

    बताया जा रहा है कि बुगुड़ा का रहने वाला यह अपराधी भुवनेश्वर में अपना नेटवर्क चला रहा था। कार्रवाई के दौरान स्पेशल क्राइम यूनिट का नेतृत्व डीसीपी अनूप कानूनगो कर रहे थे। मुठभेड़ में डीसीपी और उनकी टीम के कुछ सदस्य भी घायल हुए हैं।

    फिलहाल घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी।

    यह भी पढ़ें- ओडिशा में सनसनीखेज वारदात: ससुराल गए युवक का मिला शव, पत्नी पर प्राइवेट पार्ट काटकर हत्या करने का आरोप

    खबरें और भी