Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बीजू जनता दल का 27 वर्ष का सफर पूरा, पिता की बनाई पार्टी से नवीन पटनायक पर बरसा जनता का आशीर्वाद; अस्तित्व में आकर किए ये काम

    By Jagran News Edited By: Aysha Sheikh
    Updated: Tue, 26 Dec 2023 08:49 AM (IST)

    Biju Janta Dal आज से 27 साल पहले मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के पिताजी बीजू पटनायक आदर्श ने 26 दिसंबर 1997 में बीजू जनता दल का गठन किया गया था। आज पार्टी ...और पढ़ें

    बीजू जनता दल का 27वर्ष का सफर पूरा, पिता की बनाई पार्टी से नवीन पटनायक पर बरसा जनता का आशीर्वाद
    बीजू जनता दल का 27वर्ष का सफर पूरा, पिता की बनाई पार्टी से नवीन पटनायक पर बरसा जनता का आशीर्वाद

    शेषनाथ राय, भुवनेश्वर। ओडिशा की क्षेत्रीय पार्टी बीजू जनता दल का आज 27वां स्थापना दिवस है। ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री तथा प्रवाद पुरुष स्वर्गीय बीजू पटनायक आदर्श ने 26 दिसंबर 1997 में बीजू जनता दल का गठन किया गया था। पार्टी को बने हुए 27 वर्ष पूरे हो चुके हैं।

    बीजद को 27 वर्ष की अपनी इस यात्रा में प्रदेश के लोगों से जबरदस्त स्नेह मिला है। चुनाव आते रहे जाते रहे और हर चुनाव में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व में बीजू जनता दल एक के बाद एक सफलता हासिल करती रही।

    चुनाव दर चुनाव में पार्टी को मिल रहा लोगों का समर्थन स्नेह एवं विश्वास ने बीजू जनता दल को अधिक शक्तिशाली किया है। बीजू जनता दल को नवीन के रूप में मिले सशक्त नेतृत्व एवं संगठन ने समृद्ध नवीन ओडिशा का मार्ग प्रशस्त किया है।

    पार्टी ने असुविधाओं का भी किया सामना

    ऐसा नहीं है की 27 वर्ष की यात्रा में पार्टी को असुविधाओं का सामना नहीं करना पड़ा। बाधाएं भी कई आई, बावजूद इसके वाद विवाद एवं विरोधी दलों के आरोप-प्रत्यारोप को दरकिनार करते हुए पार्टी नई गाथा रचती गई।

    खबरें और भी

    नवीन पटनायक की राज्यवासियों के लिए समर्पित सेवा, पार्टी की ताकत का एकमात्र मंत्र है। एक क्षेत्रीय दल के रूप में बीजू जनता दल ने राज्य के लोगों के हित संबंधित प्रसंग को मुद्दा बनाने एवं लगातार राज्य स्तर पर राज्यवासियों के लिए कार्यक्रम जारी रखे हैं।

    27वें स्थापना दिवस पर क्या होगा खास?

    बीजू जनता दल (बीजद) ने आज मंगलवार 27वें स्थापना दिवस के मौके पर भी सेवा और विकास का संदेश दिया है। इस अवसर पर साइकिल रैली, सामूहिक दौड़, जनसभाएं, रक्तदान और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

    बीजू जनता दल (बीजद) के प्रमुख नवीन पटनायक द्वारा राज्य के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में अपना स्थापना दिवस मनाने के आदेश पर प्रदेश भर में कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बीजद कार्यकर्ता और नेता स्थापना दिवस के अवसर पर ओडिशा के निर्माण का संकल्प लेंगे।

    पिछले 26 वर्षों से बीजद समर्पण के साथ लोगों के लिए लगातार काम कर रही है। इस बीच, लोगों की सेवा और ओडिशा का विकास कर रही बीजद का अपने राजनीतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ सामाजिक प्रतिबद्धता के लिए अन्य अखिल भारतीय दलों और क्षेत्रीय दलों के बीच विशेष स्थान है, जिसने पार्टी को एक सामाजिक आंदोलन में बदल दिया है।

    बीजद को बार-बार मिला जनता का आशीर्वाद

    बीजू बाबू की विचारधारा पर गठित बीजद ने बार-बार जनता का आशीर्वाद हासिल किया है, क्योंकि यह राज्य और राज्य के लोगों के विकास के दृष्टिकोण पर काम कर रही है। इसने आने वाले दिनों में राज्य के लोगों की सेवा में लगाए गए विकास की प्रवृत्ति को बनाए रखने के लिए ताकत प्रदान की है। चुनाव हो या उपचुनाव, बीजेडी को हर बार जबरदस्त सफलता मिली है।

    2024 के चुनाव का रोडमैप भी तैयार कर लिया गया है। बीजेडी मिशन 130 पर काम कर रही है। बीजू जनता दल का 27वां स्थापना दिवस सभी निर्वाचन क्षेत्रों, प्रखंडों और नगर पालिकाओं में मनाया जा रहा है। सुबह सुबह सामूहिक दौड़ के साथ-साथ साइकिल रैली जैसे कार्यक्रम शुरू किए गए हैं।

    मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के जन्मस्थान कटक के आनंद भवन से भुवनेश्वर हवाई अड्डे के पास बीजू पटनायक की प्रतिमा तक सुबह आठ बजे विशाल साइकिल रैली निकाली। इसी प्रकार शंख भवन सहित विभिन्न स्थानों पर मेगा रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने विकास की निरंतर प्रक्रिया में ओडिशा को एक नई पहचान दी है। चाहे खेल हो, खाद्य आपूर्ति हो, शिक्षा हो या पर्यटन, ओडिशा हर क्षेत्र में विकास के शिखर पर पहुंच गया है। मुख्यमंत्री का प्रयास है कि 2036 तक ओडिशा एक विकसित राज्य बन जाए।

    ये भी पढ़ें -

    Bihar Weather: नए साल के प्लान पर बारिश फेर देगी पानी, बढ़ेगी ठंड; चक्रवातीय परिसंचरण से पड़ेगा ये प्रभाव

    Odisha News: बीजू जनता दल का 27वां स्थापना दिवस, प्रदेश भर में धूमधाम से मनेगा; जानिए पूरा कार्यक्रम