Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Naveen Patnaik: नवीन पटनायक के इरादे शीशे की तरह साफ, BJP को चैन से नहीं बैठने देगी BJD!

    Updated: Mon, 24 Jun 2024 08:44 PM (IST)

    Odisha News आज सोमवार को 18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत आज हो गई। प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने नवनिर्वाचि‍त सांसदों को शपथ दिलाई। वहीं बीजद स ...और पढ़ें

    बीजद सुप्रीमो नवीन पटनायक के साथ बीजद के राज्यसभा सदस्य।
    बीजद सुप्रीमो नवीन पटनायक के साथ बीजद के राज्यसभा सदस्य।

    HighLights

    1. नवीन पटनायक की अध्यक्षता में राज्यसभा सदस्यों की बैठक में हुआ निर्णय
    2. 'जरूरत पड़ने पर सदन के मध्य भाग में आने से भी पीछे नहीं हटेगी बीजेडी'
    3. ओडिशा के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग करेगी बीजेडी: सस्‍मित

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। लोकसभा एवं राज्यसभा में केंद्र की भाजपा सरकार को हर मुद्दे पर समर्थन देती आई बीजू जनता दल ने इस बार कड़ा रुख अपनाने का निर्णय लिया है।

    बीजद प्रमुख नवीन पटनायक की अध्यक्षता में सोमवार को नवीन निवास में हुई राज्यसभा सदस्यों की बैठक में निर्णय लिया गया है कि पार्टी राज्यसभा में विरोधी दल की भूमिका निभाएगी। जरूरत पड़ने पर सदन के मध्य भाग में आने से भी पीछे नहीं हटेगी।

    'लोकसभा की कमी को राज्यसभा में पूरा करेंगे'

    राज्य के किसान, युवा, महिला, जनजाति प्रसंग, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे मुद्दे पर प्रदेश के हित के लिए लड़ाई लड़ेगी। पार्टी के राज्यसभा सदस्यों ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि वह लोकसभा की कमी को राज्यसभा में पूरा करेंगे।

    जानकारी के मुताबिक, राज्यसभा सदस्य सस्मित पात्र ने कहा कि नवीन पटनायक ने कहा है कि विशेष राज्य के दर्जे की मांग, राष्ट्रीय राजमार्ग, ओडिशा कैपिटल रिंगरोड, रूरल हाउसिंग में ओडिशा को 20 लाख घर, शिक्षा क्षेत्र में प्रत्येक ब्लाक में केंद्रीय विद्यालय, एम्स अस्पताल की मांग रखेंगे, महिला संरक्षण बिल का मुद्दा उठाएंगे।

    मुन्ना खान ने बताया कि मुख्यमंत्री ने केबीके समस्या एवं अल्पसंख्यकों की समस्या उठाने को कहा है, हम निश्चित रूप से सदन में इसे जोरदार ढंग से उठाएंगे। उल्लेखनीय है कि ओडिशा में राज्यसभा की कुल 10 सीट में 9 सीट बीजद के पास है। हालांकि, इस बार बीजद की लोकसभा 21 सीट में से एक भी सीट नहीं है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - 

    Bhartruhari Mahtab: सांसद भर्तृहरि महताब ने ली प्रोटेम स्पीकर की शपथ, इस दिन होगा लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव

    ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष पर काली स्याही फेंकना पड़ा महंगा, पार्टी ने 5 नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता