Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BJP को अब ओडिशा में लगा झटका! इस नेता ने पार्टी को कहा बाय-बाय; लगाया अनदेखी का आरोप

    Updated: Wed, 03 Apr 2024 08:13 PM (IST)

    बिहार झारखंड के बाद अब भारतीय जनता पार्टी को ओडिशा में झटका लगा है। भाजपा के साथ जुड़े जमीनीस्तर के नेता सुशांत मिश्र ने इस्तीफा दे दिया है। भाजपा प्र ...और पढ़ें

    BJP को अब ओडिशा में लगा झटका! इस नेता ने पार्टी को किया बाय-बाय (फाइल फोटो)
    BJP को अब ओडिशा में लगा झटका! इस नेता ने पार्टी को किया बाय-बाय (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. बीजद से पत्नी परिणीता मिश्र को लोकसभा उम्मीदवार बनाया गया
    2. परिणीता मिश्र को बरगढ़ लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया गया

    संवाद सूत्र, संबलपुर। बुधवार के दिन बरगढ़ जिला की राजनीति में खेला हो गया। सालों से भाजपा के साथ जुड़े जमीनीस्तर के नेता सुशांत मिश्र ने अपने पद से इस्तीफा देने समेत पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ दी।

    इसके कुछ घंटे बाद बीजद की ओर से उनकी पत्नी परिणीता मिश्र को बरगढ़ लोकसभा उम्मीदवार घोषित कर दिया गया। सुशांत के इस्तीफे के बाद उनकी पत्नी परिणीता को उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरगढ़ जिला के सोहेला निवासी सुशांत मिश्र वर्षों तक भाजपा के एक सक्रिय और कर्मठ कार्यकर्ता रहे और उन्हें बरगढ़ जिला भाजपा का उपाध्यक्ष भी बनाया गया, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेता उनकी अनदेखी करते रहे।

    बीजद से पत्नी को लोकसभा उम्मीदवार बनाया गया

    बुधवार के दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल को भेजे गए इस्तीफा पत्र में सुशांत ने अनदेखी का उल्लेख करते हुए भाजपा की प्राथमिक सदस्यता और जिला उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की बात कही है। भाजपा से सुशांत के इस इस्तीफे के कुछ ही घंटों बाद बीजद की ओर से उनकी पत्नी को लोकसभा उम्मीदवार घोषित कर दिया गया।

    गौरतलब है कि बरगढ़ लोकसभा चुनाव के लिए इस बार भाजपा के प्रदीप पुरोहित, कांग्रेस के संजय भोई और बीजद की परिणीता मिश्र मैदान में हैं। प्रदीप पुरोहित भाजपा के टिकट पर वर्ष 2014 के चुनाव में पदमपुर विधायक रह चुके हैं, जबकि संजय भोई कांग्रेस के टिकट पर वर्ष 2009 में चुनाव जीतकर बरगढ़ लोकसभा के पहले सांसद रह चुके हैं।

    खबरें और भी

    बरगढ़ लोकसभा चुनाव

    • 2009 : कांग्रेस पार्टी के संजय भोई जीते.
    • 2014 : बीजद के डॉ.सुभाष सिंह जीते.
    • 2019 : भाजपा के सुरेश पुजारी जीते.

    ये भी पढ़ें- 

    BJD Candidates List: 5 लोकसभा और 27 विधानसभा सीट पर BJD ने उतारे प्रत्याशी, देखें लिस्ट

    Lok Sabha Election: ओडिशा में इन सरकारी कर्मचारियों की बल्‍ले-बल्‍ले, वोट देने के लिए मिलेगी इतने दिनों की छुट्टी