यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
BJP Candidate List: ओडिशा में BJP ने चला बड़ा सियासी दांव, 4 सांसदों का काटा पत्ता; पढ़ें किसे बनाया प्रत्याशी
BJP Candidate List लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की पांचवीं लिस्ट रविवार को जारी किया। इस दौरान 111 प्रत्याशियों का नाम घोषित किया जिसमें ...और पढ़ें

HighLights
- 2019 चुनाव में नीतीश गंगदेव संबलपुर से थे उम्मीदवार
- कालाहांडी, संबलपुर, बरगढ़ और मयूरभंज के सीटिंग सांसदों का टिकट कटा
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। BJP Candidate List: ओडिशा में सत्ता पक्ष बीजू जनता दल तथा प्रतिपक्ष भारतीय जनता पार्टी के बीच गठबंधन की संभावना खत्म होने के बाद भाजपा ने लोकसभा के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है।
हालांकि, इस बार चार सांसदों के टिकट काटे गए हैं। कालाहांडी, संबलपुर, बरगढ़ और मयूरभंज के सीटिंग सांसदों के टिकट काट दिए गए हैं, जबकि दो सीटों पर प्रत्याशी बदल गए हैं। बरहमपुर और कोरापुट लोकसभा क्षेत्रों के लिए भाजपा ने नया चेहरा दिया है।
2019 चुनाव में नीतीश गंगदेव संबलपुर से थे उम्मीदवार
2019 के आम चुनाव में देवगढ़ नरेश नीतीश गंगदेव संबलपुर से उम्मीदवार थे। वह जीते और संसद गए। हालांकि, इस बार उनकी जगह केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नियुक्त किया गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता बसंत पंडा भी कालाहांडी से सांसद हैं।
इस बार उनकी जगह मालविका केशरी देव को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। 2019 में विश्वेश्वर टुडु मयूरभंज से सांसद चुने गए। वह केंद्रीय मंत्री बने। उनकी जगह पार्टी ने इस बार नए चेहरे के तौर पर नवचरण मांझी को मैदान में उतारा है।
खबरें और भी
2019 के चुनाव में कोरापुट लोकसभा सीट से जयराम पांगी भाजपा उम्मीदवार थे। अबकी बार नए चेहरे के तौर पर कालेराम मांझी को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। बरहमपुर लोकसभा सीट पर भृगु बक्शी पात्र की जगह प्रदीप पाणिग्रही को पार्टी ने लोकसभा में द्वारा बनाया है।