Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ओडिशा में BJP ने फूंका चुनावी बिगुल, लोकसभा सीटों पर किया उम्‍मीदवारों का एलान; इस सीट से लड़ेंगे संबित पात्रा

    Updated: Mon, 25 Mar 2024 09:33 AM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 ओडिशा में भाजपा ने लोकसभा सीटों पर अपने उम्‍मीदवारों का चयन कर लिया है। बीते रविवार को इसकी घोषणा कर दी गई है। इसी के साथ संबि ...और पढ़ें

    पुरी में जगन्‍नाथ प्रभु के द्वार पहुंचे संबित पात्रा व धर्मेंद्र प्रधान।
    पुरी में जगन्‍नाथ प्रभु के द्वार पहुंचे संबित पात्रा व धर्मेंद्र प्रधान।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्‍वर। भाजपा ने रविवार को ओडिशा की कई लोकसभा सीटों पर अपने उम्‍मीदवारों का एलान कर दिया है। सत्तारूढ़ बीजद के साथ पार्टी के गठबंधन की अटकलें काफी लंबे समय से लगाई जा रही थी, जिस पर संशय की स्थिति बनी हुई थी। हालांकि, बाद में भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष मनमोहन सामल ने एक्‍स पर अपने एक पोस्‍ट से क्लियर कर दिया कि राज्‍य में दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन नहीं होगा और भाजपा ओडिशा में विधानसभा की 147 सीटों और लोकसभा की 21 सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ेगी।

    लोकसभा सीटों के लिए उम्‍मीदवारों का चयन

    लोकसभा सीट उम्‍मीदवार का नाम

    1. बरगढ़ 

    श्री प्रदीप पुरोहित
    2. सुंदरगढ़  श्री जुएल ओराम 
    3. संबलपुर  श्री धर्मेंद्र प्रधान
    4. क्‍योंझर  श्री अनंत नायक
    5. मयूरभंज श्री नाबा चरण माझी 
    6. बालासोर श्री प्रताप चंद्र सारंगी 
    7. भद्रक  श्री अभिमन्‍यु सेठी 
    9. ढेंकनाल श्री रुद्र नारायण पाणी
    10. बलांगीर  श्रीमती संगीता कुमारी सिंह देव
    11. कालाहांडी  श्रीमती मालविका केशरी देव
    12. नबरंगपुर  श्री बलभद्र माझी 
    15. केंद्रपाड़ा  श्री बैजयंत 'जय' पांडा
    16. जगतसिंहपुर  श्री बिभू प्रसाद तराई
    17. पुरी  डॉ. संबित पात्रा 
    18. भुवनेश्‍वर श्रीमती अपराजिता सारंगी 
    19. अस्‍का श्रीमती अनिता शुभदर्शिनी 
    20. ब्रह्मपुर  श्री प्रदीप कुमार पाणिग्रही
    21. कोरापुट श्री कालेराम माझी 

    जगन्‍नाथ मंदिर पहुंचे संबित पात्रा, धर्मेंद्र प्रधान

    लोकसभा सीटों के लिए उम्‍मीदवारों की घोषणा होने और होली के मौके पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता संबित पात्रा आज सुबह-सबह श्री जगन्‍नाथ प्रभु के मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। गौरतलब है कि संबलपुर से धर्मेंद्र प्रधान और पुरी से संबित पात्रा भाजपा के उम्‍मीदवार हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी की गारंटी के प्रति देशवासियों की अटूट आस्‍था दिन-पर-दिन बढ़ रही है। ओडिशा में भी परिवर्तन की लहर के सारे संकेत हैं। 

    दूसरी तरफ संबित पात्रा ने पुरी से उन्‍हें उम्‍मीदवार बनाए जाने के लिए पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा का शुक्रिया अदा किया। उन्‍होंने एक सेवक के रूप में उन्‍हें मौका दिए जाने के कारण प्रभु जगन्‍नाथ को भी धन्‍यवाद कहा। उन्‍होंने आगे कहा कि यह चुनाव वह नहीं लड़ रहे, बल्कि चुनाव पीएम मोदी का है, विकास का है। पीएम मोदी ने जो कहा है वह कर के दिखाया है इसलिए उनकी गारंटी पर बच्‍चे-बच्‍चे तक को भरोसा है। 

    यह भी पढ़ें: Odisha News: Congress ने जारी किया 'गारंटी पत्र', किसानों और महिलाओं के लिए की ये घोषणाएं

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections: चुनाव से पहले BJP को ओडिशा में लगा बड़ा झटका! इस नेता ने छोड़ी पार्टी, BJD में हुईं शामिल