Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha News: कटक BJP के दो गुटों में झड़प, कुछ कार्यकर्ता घायल; थाने तक पहुंचा मामला

    Updated: Sun, 14 Apr 2024 02:23 PM (IST)

    Odisha News ओडिशा के कटक में मिश्रण पर्व के दौरान भाजपा के दो गुटों में झड़प हो गई। इस दौरान दोनों गुटों के कुछ कार्यकर्ता घायल हो गए। घटना की सूचना ...और पढ़ें

    Odisha News: कटक BJP के दो गुटों में झड़प, कुछ कार्यकर्ता घायल; थाने तक पहुंचा मामला (फोटो- जागरण)
    Odisha News: कटक BJP के दो गुटों में झड़प, कुछ कार्यकर्ता घायल; थाने तक पहुंचा मामला (फोटो- जागरण)

    HighLights

    1. मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण किया।
    2. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल को लिया गया।

    संवाद सहयोगी, कटक। भाजपा के मिश्रण पर्व के दौरान शनिवार रात दो गुटों के बीच झड़प हुई है। इसमें भाजपा के दोनों गुटों के कार्यकर्ता घायल हुए हैं। घटना को लेकर मालगोदाम थाने में मामला दर्ज की गई है।

    कटक कॉलेज चौक नेताजी प्रतिपूर्ति के पास भाजपा का एक मिश्रण पर्व शनिवार की रात को चल रहा था, जिसमें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा के कटक लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार भर्तृहरि महताब, चौद्वार कटक विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार नयन किशोर मोहंती एवं भाजपा के राज्य महासचिव जतिन मोहंती, सुदीप राय, पार्षद गगन ओझा, दीपक दास प्रमुख मंच पर मौजूद थे।

    रेवेंशा छात्र संसद के पूर्व अध्यक्ष शुभेंदु मोहंती, ज्योति रंजन राय(जुलु) की अगुवाई में विभिन्न इलाकों से नेता और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए थे, लेकिन उसी समय मंच के नीचे धर्मेंद्र प्रधान और भर्तृहरि महताब जिंदाबाद का नारा लग रहा था। इस बीच भाजपा के विधायक उम्मीदवार नयन किशोर मोहंती के खिलाफ कुछ भाजपा कार्यकर्ता मुर्दाबाद का नारा दे रहे थे।

    क्या है पूरा मामला

    नयन किशोर मोहंती को चौद्वार कटक विधानसभा क्षेत्र में फिर से उम्मीदवार बनाने की निर्णय को लेकर वह विरोध कर रहे थे और नारेबाजी कर रहे थे। उनके टिकट को वापस लेने की मांग कर रहे थे।

    इस घटना को लेकर वहां पर अचानक से उत्तेजना फैली, जिसके चलते वहां मौजूद दोनों गुटों के कार्यकर्ता एक-दूसरे पर टूट पड़े और मामला बढ़ गया। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई।

    इस झड़प में चौद्वार आग्राहाट इलाके का विवेक जेना का सर फट गया, जबकि कुछ महिला और युवा कार्यकर्ता भी घायल हुए। घटना के बाद मालगोदाम थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।

    मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण किया। फिर इस घटना की छानबीन शुरू की गई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल को लिया गया।

    ये भी पढ़ें- 

    Congress Candidates List: ओडिशा की इन 8 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने उतारे प्रत्याशी, जानें किसे कहां से मिला टिकट

    28 विधानसभा सीटों पर पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया 18 से होगी शुरू, सभी पार्टियां उम्मीवार उतारने में पीछे

    खबरें और भी