Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: 'भाजपा को इस बार...', सीटों को लेकर खरगे ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी!

    Updated: Fri, 17 May 2024 05:33 PM (IST)

    ओडिशा में बेरोजगारी और केंद्र में भाजपा की जीत को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जिन खरगे ने बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा कि ओडिशा के 41 प्रतिशत लो ...और पढ़ें

    सीटों को लेकर खरगे ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी (File Photo)
    सीटों को लेकर खरगे ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी (File Photo)

    HighLights

    1. कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर बोला हमला
    2. ओडिशा में बेरोजगारी को लेकर भाजपा और बीजद सरकार पर बोला हमला

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा में बेरोजगारी को खत्म करने के लिए भाजपा और बीजद दोनों ही सरकारें ध्यान नहीं दे रही हैं। ओडिशा के 41 प्रतिशत लोग बेरोजगार हैं।

    24 वर्ष तक सरकार में रहने के बाद भी यदि लोगों की चिंता नहीं किए, तो फिर किस हिसाब से पुन: समर्थन मांग रहे है? आईएनडीआई गठबंधन सरकार लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ रही है।

    इस बार भाजपा सरकार दोबारा केंद्र में नहीं आएगी। भाजपा को 200 से अधिक सीटें नहीं मिलेंगी। केन्द्र में इस बार आईएनडीआई गठबंधन की सरकार बनेगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही है।

    भाजपा और बीजद पर बोला हमला

    उन्होंने कहा कि हमने सोचा था कि ओडिशा की बेहतरी के लिए भाजपा और बीजद दोनों मिलकर काम करेंगे, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके। महंगाई, बेरोजगारी बढ़ गई है। सस्ता में श्रमिक मिलने वाले राज्यो में ओडिशा को जाना जाता है।

    ओडिशा की यह पहचान भाजपा और बीजद दोनों ने बनाई है। इसलिए इस पहचान को बदलने के लिए बीजेपी-बीजेडी को हटाना होगा। चिटफंड घोटाले ने इस सरकार को एक भ्रष्ट सरकार की पहचान दी है।

    पीएम मोदी को लेकर ये कहा

    कांग्रेस नेता ने कहा कि लोग अब भाजपा-बीजद दोनों में से किसी को भी मौका नहीं देंगे। ओडिशा में खदानों से काफी लूट हो रही है। इसलिए लोगों को अब जो अवसर मिले हैं, उनका सही उपयोग करें।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कह रहे हैं कि हम 400 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। लेकिन मुझे बताओ, आपको इतनी सीटें कहां से मिल रही हैं? ओडिशा में बीजद को जितनी सीटें मिल रही थीं, उतनी इस बार नहीं होंगी। बल्कि कांग्रेस इस चुनाव का फायदा उठाएगी।

    खबरें और भी

    'मोदी की गारंटी नाम की'

    प्रधानमंत्री गारंटी की बात कर रहे हैं, लेकिन आपने पहले की कितनी गारंटी पूरी की है? मोदी की गारंटी सिर्फ नाम की है। कांग्रेस ने 5 न्याय और 25 गारंटी दिया है। लोगों के लिए गारंटी दिया है।

    यूपीए-2 सरकार के समय आई योजनाओं का फायदा लोगों को मिल रहा है, लेकिन कांग्रेस ने कभी नहीं कहा कि हमने यह सब किया है। सत्ता में आते ही भाजपा ने नोटबंदी की और लोगों को परेशानी में डाल दिया।

    इस बार भाजपा सरकार दोबारा केंद्र में नहीं आएगी। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि भाजपा को 200 से अधिक सीटें नहीं मिलेंगी। केन्द्र में इस बार आईएनडीआई गठबंधन की सरकार बनेगी।

    ये भी पढे़ं-

    300 पार में बना राम मंदिर और लागू हुआ CAA; 400 पार होने पर PoK होगा हमारा, ओडिशा में गरजे हिमंत

    BJP के बरहमपुर सीट से उम्मीदवार प्रदीप पाणीग्रही ने PM मोदी को लिखा पत्र, सुरक्षा की कर दी मांग