Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha Politics: BJD को लगा बड़ा झटका! कटक के सांसद भर्तृहरि महताब ने पार्टी से दिया इस्तीफा

    Updated: Fri, 22 Mar 2024 06:37 PM (IST)

    कटक से सांसद भर्तृहरि महताब ने बीजू जनता दल से इस्तीफा दे दिया है और इसकी जानकारी उन्होंने आज एक संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने ...और पढ़ें

    कटक से सांसद भर्तृहरि महताब ने पार्टी से दिया इस्तीफा
    कटक से सांसद भर्तृहरि महताब ने पार्टी से दिया इस्तीफा

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Cuttack MP Bhartrihari Mahtab Resigns From The Party: कटक से सांसद भर्तृहरि महताब ने बीजू जनता दल से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आज एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को भेज दिया है।

    उन्होंने पार्टी में विभिन्न पदों के साथ प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। भर्तृहरि कटक से छह बार सांसद रहे हैं। उन्होंने 1998, 1999, 2004, 2009, 2014 और 2019 में कटक से लोकसभा चुनाव जीते।

    सांसद ने इस्तीफे को लेकर ये कहा

    भर्तृहरि महताब ने कहा कि धैर्य की एक सीमा होती है। धैर्य ने हद पार कर दी। पार्टी के संचालन और प्रबंधन में संशोधन के प्रयास किए गए हैं। मैंने पार्टी के व्यवहार को बदलने की कोशिश की और असफल रहा।

    इसलिए मुझे टीम में होने की जरूरत महसूस नहीं हुई। मैंने बहुत कुछ सहा है। असहनीय होने के बाद मैंने ऐसा निर्णय लिया। निर्णय कठिन हो सकता है। लेकिन मैं आज हल्का महसूस कर रहा हूं।

    ये भी पढे़ं- खनन कंपनियों से मिले चंदे से अमीर हुई BJD, यहां पढ़ें किस बड़ी कंपनी ने खरीदे पार्टी के चुनावी बॉन्ड

    ये भी पढ़ें- ओडिशा की सभी सीटों पर BJP अकेले लड़ेगी चुनाव, BJD से गठबंधन पर नहीं बनी बात