Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इस नंबर से कॉल आए तो रिसीव करने की बिल्‍कुल भी न करें गलती, मिनटों में हो जाएंगे ठगी के शिकार; अलर्ट जारी

    Updated: Thu, 16 May 2024 04:33 PM (IST)

    साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों को गंभीरता से लेते हुए ओडिशा पुलिस ने चेतावनी जारी की है। पुलिस ने मोबाइल यूजर्स को अलर्ट रहते हुए प्‍लस 92 से शुरू हो रह ...और पढ़ें

    प्लस 92 शुरू रहे विदेशी नंबर काल ना करें रिसीव
    प्लस 92 शुरू रहे विदेशी नंबर काल ना करें रिसीव

    HighLights

    1. साइबर अपराधी ठगी करने के लिए अपना रहे नए पैंतरे
    2. खुद को पुलिस अफसर बताकर लोगों को ठगने की कर रहे कोशिश
    3. दूरसंचार विभाग व संचार मंत्रालय ने भी जारी किया अलर्ट

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Cyber Crime Alert : वाट्सएप पर प्लस 92 से शुरू हो रहे विदेशी नंबर से आने वाले फोन काॅल को रिसीव ना करने के लिए ओडिशा पुलिस ने गुरुवार को मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए चेतावनी जारी की है। ओडिशा पुलिस ने मोबाइल उपयोगकर्ताओं को सतर्क रहने के लिए पुलिस एक्स हैंडल में इसकी जानकारी दी है।

    साइबर अपराधी अब इस नए अंदाज में कर रहे ठगी

    जानकारी के मुताबिक, विभिन्न जगहों से पुलिस अधिकारी का नाम लेकर ठगी करने की खबर आने के बाद ओडिशा पुलिस ने स्मार्ट फोन उपयोगकर्ताओं को सतर्क करने का निर्णय लिया है।

    साइबर जालसाज इस नई तकनीक का इस्तेमाल खुद को पुलिस अधिकारी के रूप में पेश करके आम आदमी को ठगने के लिए कर रहे हैं और मोबाइल उपयोगकर्ताओं के स्वजनों के खिलाफ झूठे आरोप लगा रहे हैं इसलिए ओडिशा पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने और इस तरह के काॅल को स्वीकार न करने और कोई जानकारी साझा न करने की सलाह दी है।

    दूरसंचार विभाग व संचार मंत्रालय ने भी किया अलर्ट जारी

    इससे पहले दूरसंचार विभाग और संचार मंत्रालय ने अलर्ट जारी कर मोबाइल यूजर्स को वाट्सएप पर प्लस 92 से शुरू होने वाले विदेशी नंबरों से काल लेने में सतर्क रहने को कहा था।

    खबरें और भी

    संचार मंत्रालय द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि मोबाइल उपभोक्ताओं को गैरकानूनी कार्य में संपृक्त होने की बात कहकर ठग धमकी देते हैं, इससे सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

    ये भी पढ़ें:

    Anubhav Mohanty : केंद्रपाड़ा सांसद अनुभव मोहंती को हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब पत्‍नी को जारी हुआ नोटिस

    ओडिशा में चुनाव प्रचार के दौरान BJD नेता पर मधुमक्खियों ने बोला हमला, घायल 20 कार्यकर्ता अस्‍पताल में एडमिट