Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    FIH Pro League: अर्जेंटीना के प्रहार से धराशायी हुआ भारत, 8-0 के अंतर से मिली शर्मनाक हार

    By Kamal Kumar BiswasEdited By: Shashank Baranwal
    Updated: Thu, 12 Feb 2026 11:08 PM (IST)

    बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम, राउरकेला में एफआईएच पुरुष प्रो लीग मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम को अर्जेंटीना से 8-0 की करारी हार का सामना करना पड़ा। अर्जें ...और पढ़ें

    अर्जेंटीना मेजबान भारत को 8-0 के भारी अंतर से शिकस्त दी

    अर्जेंटीना मेजबान भारत को 8-0 के भारी अंतर से शिकस्त दी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, राउरकेला। बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए एफआईएच पुरुष प्रो लीग 2025-26 के मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम को अपने घरेलू मैदान पर बेहद निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा। अर्जेंटीना ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए मेजबान भारत को 8-0 के भारी अंतर से शिकस्त दी।

    अर्जेंटीना की इस एकतरफा जीत के नायक टॉमस डोमेने रहे, जिन्होंने अकेले चार गोल दागकर भारतीय डिफेंस की बखिया उधेड़ दी। उनके अलावा टॉमस रुइज़, लुसियो मेंडेज़, इग्नासियो इबारा और निकोलस डेला टोरे ने भी गोल कर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

    FIH Pro League 1

    मैच की शुरुआत काफी रोमांचक रही और भारत ने शुरुआती पलों में दबाव बनाने की कोशिश की। पहले क्वार्टर के अंत में भारत के पास पेनल्टी स्ट्रोक के जरिए बढ़त बनाने का सुनहरा मौका था, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत सिंह इस अवसर को गोल में तब्दील करने में विफल रहे और अर्जेंटीना के गोलकीपर ने शानदार बचाव किया।

    इस चूक का खामियाजा भारत को तुरंत भुगतना पड़ा जब 14वें मिनट में टॉमस रुइज़ ने एक शानदार 'टोमहॉक' शॉट के जरिए अर्जेंटीना का खाता खोल दिया। इसके एक मिनट बाद ही टॉमस डोमेने ने गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया।

    खबरें और भी

    FIH Pro League 2

    दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने वापसी की कोशिश की और शिलानंद लाकड़ा व हरमनप्रीत ने कुछ पेनल्टी कॉर्नर भी हासिल किए, लेकिन फिनिशिंग की कमी साफ नजर आई। दूसरी ओर अर्जेंटीना ने अपना आक्रमण और तेज कर दिया। 20वें मिनट में डोमेने ने अपना दूसरा गोल किया, जबकि 22वें मिनट में लुसियो मेंडेज़ ने स्कोर 4-0 कर दिया।

    FIH Pro League 3

    अर्जेंटीना का हमला यहीं नहीं रुका; 25वें मिनट में इग्नासियो इबारा ने एक मुश्किल कोण से गोल दागा और फिर अगले ही मिनट में डोमेने ने अपनी हैट्रिक पूरी की। हाफ टाइम से ठीक पहले निकोलस डेला टोरे ने गोल कर स्कोर 7-0 पहुंचा दिया, जिससे भारत पूरी तरह बैकफुट पर आ गया।

    दूसरे हाफ में भारतीय टीम ने कुछ बेहतर खेल दिखाया और गोल करने के मौके बनाए। शिलानंद लाकड़ा और आदित्य लालगे गोल के करीब पहुंचे, लेकिन अर्जेंटीना के गोलकीपर टॉमस सैंटियागो दीवार बनकर खड़े रहे।

    FIH Pro League 4

    तीसरा क्वार्टर गोलरहित रहने के बाद अंतिम क्वार्टर में भी भारत ने संघर्ष जारी रखा। खेल के अंतिम मिनट (60वें मिनट) में जब भारत गोल की तलाश में आगे बढ़ रहा था, तभी अर्जेंटीना ने जवाबी हमले पर टॉमस डोमेने के चौथे गोल की मदद से स्कोर 8-0 कर दिया और भारत की करारी हार पर मुहर लगा दी।