Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Elections : भाजपा में शामिल हुए पूर्व सांसद प्रभास, पार्टी छोड़ने के बाद BJD पर लगाए आरोप

    Updated: Mon, 15 Apr 2024 08:31 PM (IST)

    नवीन पटनायक की बीजू जनता दल छोड़ने के बाद पूर्व सांसद प्रभास कुमार सिंह ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। वह दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में ...और पढ़ें

    भाजपा में शामिल हुए पूर्व सांसद प्रभास, पार्टी छोड़ने के बाद BJD पर लगाए आरोप (फोटो - जागरण)
    भाजपा में शामिल हुए पूर्व सांसद प्रभास, पार्टी छोड़ने के बाद BJD पर लगाए आरोप (फोटो - जागरण)

    HighLights

    1. प्रभास सिंह 2014 में BJD के टिकट पर लोकसभा के लिए चुने गए थे
    2. BJP बरगढ़ लोकसभा सीट से अपने प्रत्याशी की घोषणा कर चुकी है।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। एक सप्ताह पहले बीजद से इस्तीफा देने वाले बरगढ़ के पूर्व सांसद प्रभास कुमार सिंह आज भाजपा में शामिल हो गए। वह दिल्ली में भाजपा कार्यालय में आयोजित एक समारोह भाजपा में शामिल हुए।

    बीजेपी में शामिल होने के बाद प्रभास सिंह ने कहा कि बीजेडी में अब स्वाभिमान नहीं है। इसलिए, मैंने बीजद छोड़ दी। ओडिशा को विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए डबल इंजन की सरकार की जरूरत है।

    उन्होंने कहा कि ओडिशा में भाजपा को सत्ता में आना चाहिए। ओडिशा में बदलाव का दौर चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बनाई गई कुछ योजनाओं को अभी तक वहां लागू नहीं किया गया है।

    प्रभास सिंह 2014 में BJD के टिकट पर लोकसभा के लिए चुने गए थे

    प्रभास सिंह 2014 में बीजद के टिकट पर बरगढ़ से लोकसभा के लिए चुने गए थे। 2019 में भी वह टिकट के आकांक्षी थे, लेकिन पार्टी ने उनकी जगह प्रसन्न आचार्य पर भरोसा किया। प्रसन्न आचार्य की हार हुई। इस बार प्रभास सिंह को टिकट मिलने की उम्मीद थी। हालांकि, पार्टी ने परिणीता मिश्रा को टिकट दे दिया।

    इसके बाद प्रभास सिंह ने बीजेडी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा कि बीजद के पास अब पहले जैसे सिद्धांत और आदर्श नहीं हैं।

    भाजपा पहले ही बरगढ़ लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर चुकी है। पार्टी ने यहां से पद्मपुर के पूर्व विधायक प्रदीप पुरोहित को मैदान में उतारा है। पार्टी ने पिछली बार इस सीट से सुरेश पुजारी को टिकट दिया था और वह जीत गए थे। सुरेश इस बार ब्रजराजनगर से विधानसभा चुनाव के उम्मीदवार हैं।

    ये भी पढ़ें- 

    ओडिशा में तत्काल प्रभाव से समुद्र में मछली पकड़ने पर लगा 2 महीने का प्रतिबंध, पढ़ें आखिर क्‍यों लिया गया यह फैसला

    Odisha News: कटक BJP के दो गुटों में झड़प, कुछ कार्यकर्ता घायल; थाने तक पहुंचा मामला

    खबरें और भी