Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ओडिशा के गजपति में अवैध छात्रावास पर प्रशासन की कार्रवाई, 72 छात्राओं का हुआ रेस्क्यू; हॉस्टल सील

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 03:30 PM (IST)

    गजपति जिले के मोहना ब्लॉक में एक अवैध छात्रावास 'हैप्पी चाइल्ड होम' को सील कर दिया गया है। बिना अनुमति संचालन और सुविधाओं के अभाव के कारण 72 छात्राओं ...और पढ़ें

    AI Generated Image

    AI Generated Image

    HighLights

    1. गजपति में 'हैप्पी चाइल्ड होम' छात्रावास सील।

    2. बिना अनुमति संचालन व सुविधाओं के अभाव पर कार्रवाई।

    3. 72 छात्राओं को सुरक्षित निकालकर पुनर्वास प्रक्रिया शुरू।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। गजपति जिले के मोहना ब्लॉक के रंगामाटिया क्षेत्र में संचालित एक निजी छात्रावास के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया।

    हैप्पी चाइल्ड होम नामक इस छात्रावास में रह रही 72 छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकालकर उनके पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का आरोप है कि छात्रावास बिना आवश्यक अनुमति के संचालित किया जा रहा था और वहां रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा व बुनियादी सुविधाओं का गंभीर अभाव था।

    जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन को लंबे समय से छात्रावास के संचालन को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। जांच में सामने आया कि संस्थान कई वर्षों से बिना वैध स्वीकृति के चल रहा था। प्रशासन ने संचालक को कई बार नोटिस जारी कर आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए थे, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

    मंगलवार को जिला बाल संरक्षण अधिकारी, जिला बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी), तहसील प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने छात्रावास में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 72 छात्राओं को छात्रावास से रेस्क्यू किया गया। इसके बाद प्रशासन ने पूरे भवन को सील कर दिया।

    जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी छात्राओं के पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी और उनकी शिक्षा प्रभावित न हो, इसके लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। छात्राओं की सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित करने के लिए जिला बाल कल्याण समिति की निगरानी में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    खबरें और भी

    जिला बाल संरक्षण अधिकारी अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि छात्रावास में बच्चों को अत्यंत खराब परिस्थितियों में रखा जा रहा था। जांच रिपोर्ट के आधार पर नोटिस जारी किया गया था, लेकिन सुधार नहीं होने पर कलेक्टर के निर्देश पर छात्रावास को सील करने की कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि छात्राओं के पुनर्वास, शिक्षा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें- ओडिशा के रायगड़ा में एम्बुलेंस बनी जीवनदायिनी, अस्पताल जाते समय रास्ते में महिला ने बच्ची को दिया जन्म

    यह भी पढ़ें- रथयात्रा से पहले पुरी में हाई अलर्ट: साइबर अपराधियों के निशाने पर 1200 होटल, 11 देशों से चल रही थीं फर्जी वेबसाइटें