Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भुवनेश्वर में HCL टेक बनाएगी ₹730 करोड़ का AI डेटा सेंटर, 6000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 12:03 PM (IST)

    एचसीएल टेक भुवनेश्वर में 730 करोड़ रुपये के निवेश से अपना पहला एआई-अनुकूलित डेटा सेंटर स्थापित करेगी, जिससे 6,000 रोजगार सृजित होंगे। ...और पढ़ें

    AI Generated Image

    AI Generated Image

    HighLights

    1. एचसीएल टेक भुवनेश्वर में 730 करोड़ का एआई डेटा सेंटर बनाएगी।

    2. परियोजना से 6,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलेंगे।

    3. ओडिशा को डिजिटल और एआई हब के रूप में पहचान मिलेगी।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर को देश के उभरते डिजिटल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) हब के रूप में एक और बड़ी पहचान मिलने जा रही है।

    देश की अग्रणी आईटी कंपनी एचसीएल टेक ने भुवनेश्वर में लगभग 730 करोड़ रुपये के निवेश से अपना पहला कंपनी-स्वामित्व वाला एआई अनुकूलित डेटा सेंटर स्थापित करने का निर्णय लिया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना से करीब 6,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है।

    जानकारी के अनुसार, एचसीएल टेक ने इसके लिए ओडिशा सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और एचसीएल टेक की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा उपस्थित रहीं। परियोजना को राज्य स्तरीय सिंगल विंडो क्लीयरेंस अथॉरिटी (एसएलएसडब्ल्यूसीए) की मंजूरी भी मिल चुकी है।

    मिली जानकारी के मुताबिक, यह एकीकृत परिसर भुवनेश्वर के इंफो वैली-2 क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। यहां अत्याधुनिक एआई कंप्यूटिंग सुविधाओं के साथ एक ग्लोबल डेवलपमेंट सेंटर (जीडीसी) भी स्थापित होगा।

    इसके माध्यम से कंपनी एआई, क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सुरक्षा, डिजिटल इंजीनियरिंग और एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी सेवाएं वैश्विक ग्राहकों को उपलब्ध कराएगी।

    विशेष बात यह है कि एचसीएल टेक अब तक डेटा सेंटर प्रबंधन और क्लाउड सेवाएं प्रदान करती रही है, लेकिन भारत में उसका अपना डेटा सेंटर नहीं था। ऐसे में भुवनेश्वर में स्थापित होने वाला यह केंद्र कंपनी के लिए भी एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

    कंपनी ने हाल ही में डेटा सेंटर कारोबार के विस्तार के लिए 3,500 करोड़ रुपये के निवेश की योजना की घोषणा की है। इसी रणनीति के तहत 50 मेगावाट क्षमता तक का नेटवर्क विकसित करने की तैयारी की जा रही है, जिससे एआई आधारित सेवाओं की बढ़ती वैश्विक मांग को पूरा किया जा सके।

    खबरें और भी

    एचसीएल टेक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सी. विजयकुमार के अनुसार, वर्ष 2030 तक दुनिया भर में डेटा सेंटरों की मांग लगभग तीन गुना बढ़ने का अनुमान है, जबकि भारत में इसकी वृद्धि और अधिक तेज रहने की संभावना है।इस निवेश के साथ भुवनेश्वर की पहचान देश के प्रमुख डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर केंद्रों में और मजबूत होगी।

    शहर में पहले से नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) डेटा सेंटर और ओडिशा स्टेट डेटा सेंटर संचालित हैं। इसके अलावा भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का डेटा सेंटर भी अंतिम चरण में है।

    विशेषज्ञों का मानना है कि एचसीएल टेक की यह परियोजना न केवल ओडिशा में आईटी निवेश को नई गति देगी, बल्कि राज्य के युवाओं के लिए उच्च गुणवत्ता वाले रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराएगी।

    यह भी पढ़ें- हवा में ही दुश्मनों को राख कर देगी 'कुशा', DRDO ने किया लंबी दूरी वाली मिसाइल सफल परीक्षण

    यह भी पढ़ें- ओडिशा सरकार ने बढ़ाया 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता, अब 6वें वेतन आयोग के कर्मचारियों को मिलेगा 262% DA