कटक के देवी गड़ा घाट पर मिली महिला की सिर कटी लाश, पुलिस जांच में जुटी
कटक के देवी गड़ा घाट से एक अज्ञात महिला का सिर कटा शव बरामद किया गया है। ...और पढ़ें
-1783809309272_m.webp)
एआई द्वारा जेनरेट इमेज।
HighLights
कटक के देवी गड़ा घाट पर मिला अज्ञात महिला का सिर कटा शव।
पुरी घाट पुलिस टीम और एसीपी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटे।
महिला की उम्र लगभग 40 साल, लाल साड़ी और चूड़ियां पहनी थी।
संवाद सहयोगी, कटक। कटक के देवी गड़ा घाट से अज्ञात महिला की सर कटी लाश पुलिस ने बरामद किया है। पुरी घाट थाना पुलिस की टीम और एसीपी मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरु किया।
पुलिस लाश को जब्त करने के बाद पंचनामा के लिए मेडिकल को भेज दिया है। इस घटना में पुलिस की टीम छानबीन शुरू किया है।
पुरी घाट थाना पुलिस की दो टीम छानबीन के लिए शहर के बाहर चला गया है। महानदी के आसपास मौजूद थाना क्षेत्र में पहुंचकर इस लाश की पहचान तलाशने के लिए प्रयास कर रही है। महिला की शरीर से सर अलग हो चुकी है।
जिसके कारण उसकी पहचान करना मुश्किल है। लेकिन शरीर पर लाल कलर की साड़ी और हाथ में चूड़ी होने कारण वह महिला शादीशुदा होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
जिसकी उम्र लगभग 40 साल होगी, यह अनुमान लगाया गया है। घटना की जानकारी होते ही देवी गड़ा घाट में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
लोग उस लाश को देखने के लिए मौजूद रहे। हालांकि, किसी ने उसकी हत्या कर सर को काटकर अलग जगह फेंक दिया है या फिर वह सर कटी लाश नदी की तेज पानी में बहकर यहां चला आया है, उसको लेकर पुलिस अधिक छानबीन कर रही है।
इससे पहले और दो महिलाओं की लाश नदी से बरामद की गई थी। जिनका परिचय अभी तक नहीं मिल पाई है। उसके बारे में बारे में बादामबाड़ी और बारंग थाना पुलिस थाना पुलिस जांच पड़ताल करने के बावजूद भी उन्हें कुछ भी सफलता नहीं मिल पाई है।