Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ओडिशा में प्रचार करती नजर आएंगी हेमा मालिनी, 9 मई को गडकरी और असम के CM करेंगे जनसभा

    Updated: Tue, 07 May 2024 09:37 PM (GMT+05:30)

    ओडिशा में बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी भाजपा के लिए प्रचार करती नजर आएंगी और उनका नाम भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में श ...और पढ़ें

    ओडिशा में प्रचार करती नजर आएंगी हेमा मालिनी, 9 मई को गडकरी और असम के CM करेंगे जनसभा
    ओडिशा में प्रचार करती नजर आएंगी हेमा मालिनी, 9 मई को गडकरी और असम के CM करेंगे जनसभा

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ओडिशा में भाजपा के लिए प्रचार करेंगी। हेमा मालिनी का नाम भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है।

    ज्योतिरादित्य सिंधिया की जगह हेमा मालिनी चुनाव प्रचार करेंगी। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि हेमा मालिनी ओडिशा में कब आएंगी और प्रचार करेंगी।

    राजनाथ सिंह और विष्णु देव साय भी आ रहे ओडिसा दौरे पर

    वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को ओडिशा के दौरे पर आ रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भवानीपाटना और रायगड़ा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बिष्णुदेव साय नबरंगपुर और कोरापुट में सभाएं करेंगे। उसी तरह से 9 मई को भाजपा के और दो वरिष्ठ नेता ओडिशा आ रहे हैं।

    यहां होगी जनसभा

    ये दो नेता हैं केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एवं असम के मुख्यमंत्री हिमन्त विश्व शर्मा और पुरी एवं कृष्ण प्रसाद के समावेश में नितिन गडकरी भाग लेंगे।

    उसी तरह से असम के मुख्यमंत्री हिमन्त विश्वशर्मा मालकानगिरी, चित्रकोंडा एवं खलिकोट में सभा करेंगे। यह जानकारी राज्य भाजपा के उपाध्यक्ष गोलक महापात्र ने दी है।

    ये भी पढे़ं-

    Odisha Politics: 'भाजपा मुख्यमंत्री पद के लिए उतारे उम्मीदवार', VK पांडियन ने BJP को दी खुली चुनौती; ये मिला जवाब

    ओडिशा की इस लोकसभा और इन विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों ने नामांकन किया दाखिल, कुल इतने प्रत्याशियों ने भरा पर्चा