Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jagannath Suna Besha: आज सोना वेश में दर्शन देंगे महाप्रभु जगन्नाथ, सुबह से पुरी जगन्नाथ धाम में उमड़ रही भक्तों की भीड़

    Updated: Wed, 17 Jul 2024 10:35 AM (IST)

    Jagannath Suna Besha Darshan शाम 5 बजे से 6.30 बजे के तीनों ठाकुरों को सोने के वेश में अलंकृत किया जाएगा। महाप्रभु के इस अनुपम देश को देखने के लिए सुब ...और पढ़ें

    जगन्‍नाथ पुरी धाम में जुटे श्रद्धालु। (फाइल फोटो)
    जगन्‍नाथ पुरी धाम में जुटे श्रद्धालु। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए।
    2. रात 11 बजे तक भक्तों को सोना वेश दर्शन करने का अवसर मिलेगा।

    जागरण संवाददाता, पुरी। आज श्रीजिउ का सोना वेश है। चतुर्थ विग्रहों को रथ के ऊपर सजाया जाएगा और सोना वेश में महाप्रभु भक्तों को दर्शन देंगे।

    तीनों रथों पर दैनिक अनुष्ठान के बाद दोपहर में रथ पर विराजमान तीनों ठाकुरों को सोने के आभूषणों से सजाने की प्रक्रिया शुरू होगी। दोपहर 2 बजे से 3 बजे के बीच मध्याह्न धूप होगी।

    शाम 5 बजे से 6.30 बजे के तीनों ठाकुरों को सोने के वेश में अलंकृत किया जाएगा। महाप्रभु के इस अनुपम देश को देखने के लिए सुबह से ही पुरी जगन्नाथ धाम में भक्तों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है।

    प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। रात 11 बजे तक भक्तों को सोना वेश दर्शन करने का अवसर मिलेगा।

    कल फिर से खुलेगा रत्‍न भंडार

    पुरी जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार आगामी 18 जुलाई यानी गुरुवार को फिर से खोला जाएगा। रत्नभंडार निगरानी कमेटी के अध्यक्ष जस्टिस विश्वनाथ रथ ने रत्न भंडार से संबंधित एक आवश्यक बैठक के बाद यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि रत्नभंडार गुरुवार को खोला जाएगा।

    अंदरूनी रत्न भंडार खोलने की शुभ घड़ी मिल गई है। यह शुभ घड़ी गुरुवार सुबह 9:51 से 12:15 बजे तक है। इस दौरान आंतरिक रत्न भडार को खोला जाएगा। इस समय इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि महाप्रभु की नीति में कोई बाधा उत्पन्न न हो। 

    यह भी पढ़ें - 

    Jagannath Temple: खुल गया रत्न भंडार, रहस्य अब भी बरकरार! ओडिशा सरकार कराएगी डुप्लीकेट चाबी से ताला नहीं खुलने की जांच

    इस बार भी देश के टॉप 10 राज्यों में शामिल हुआ Odisha, बना डाला ये रिकॉर्ड; इन योजनाओं ने निभाया अहम रोल

    खबरें और भी