ओडिशा के झारसुगुड़ा कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, आनन-फानन में खाली कराया गया परिसर
झारसुगुड़ा जिला कोर्ट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने वकीलों और स्टाफ को तुरंत कोर्ट परिसर खाली कर ...और पढ़ें
HighLights
झारसुगुड़ा कोर्ट को ईमेल से बम की धमकी मिली।
वकीलों और स्टाफ को तुरंत कोर्ट परिसर खाली करने का आदेश।
पुलिस और साइबर सेल धमकी भरे ईमेल की जांच में जुटे।
संवाद सहयोगी, झारसुगुड़ा। गत कुछ दिनों से राज्य के विभिन्न जिला कोर्ट को बम से उड़ानें की धमकी मिलने की खबर आने के बाद आज झारसुगुडा जिला कोर्ट को बम से उड़ानें की धमकी ई-मेल से धमकी भरा खत मिला।

इसके बाद डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने सभी वकीलों और स्टाफ को तुरंत कोर्ट परिसर खाली करने का आदेश दिया और एडमिनिस्ट्रेशन के साथ सहयोग करने की रिक्वेस्ट की है।

झारसुगुड़ा डिस्ट्रिक्ट कोर्ट परिसर में बम की धमकी की जानकारी मिलने के बाद माननीय डिस्ट्रिक्ट जज के ऑफिस में अफरा तफरी मच गयी है। सुरक्षा कारणों से झारसुगुड़ा डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की तरफ से अर्जेंट नोटिस जारी किया गया है।

कोर्ट परिसर में मौजूद सभी सम्मानित वकीलों और स्पीकर्स से तुरंत कोर्टहाउस खाली करने की रिक्वेस्ट की गई है। इसके साथ ही, बार एसोसिएशन को अगली सूचना तक सुरक्षाकर्मियों और लोकल एडमिनिस्ट्रेशन के साथ पूरा सहयोग करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस पुरे मामले की जांच में लगी है। साथ ही साइबर सेल भी आए ई मेल की जांच में जुटा।