Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भाजपा विधायक टिकट घोटाला: कर्नाटक पुलिस ने धार्मिक संत को ओडिशा से पकड़ा, ट्रेन से सफर के वक्‍त हुई गिरफ्तारी

    By Edited By: Arijita Sen
    Updated: Wed, 20 Sep 2023 09:16 AM (IST)

    भाजपा विधायक टिकट घोटाले के सिलसिले में आरोपित संत अभिनव हलश्री को कटक शहर से दबोचा गया। मुख्य आरोपित चैत्र कुंडपुरा ने कहा था कि हलश्री को गिरफ्तार क ...और पढ़ें

    धार्मिक संत अभिनव हलश्री की एक फाइल फोटो।
    धार्मिक संत अभिनव हलश्री की एक फाइल फोटो।

    संस, अनुगुल। कर्नाटक सिटी सेंट्रल क्राइम ब्रांच (सीसीबी) के अधिकारियों ने ओडिशा में भाजपा विधायक टिकट घोटाले के सिलसिले में फरार धार्मिक संत अभिनव हलश्री को गिरफ्तार कर लिया है। इसके मुख्य आरोपित व एक हिंदू कार्यकर्ता चैत्र कुंडपुरा ने हिरासत में रहते हुए मीडिया से कहा था कि एक बार अभिनव हलश्री को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, तो घोटाले के संबंध में भाजपा में बड़ी मछलियों की संलिप्तता सामने आ जाएगी।

    अभिनव हलश्री पर लगे हैं ये आरोप

    10 दिन बाद भी साधु की गिरफ्तारी न होने से जांच पर सवाल खड़े हो गए। कर्नाटक पुलिस के मुताबिक, संत को सोमवार की रात स्थानीय पुलिस की मदद से कटक शहर से गिरफ्तार किया गया। साधु भुवनेश्वर शहर से बोधगया जाने वाली ट्रेन में यात्रा कर रहे थे।

    आरोपित संत को मंगलवार की शाम बेंगलुरु ले जाया गया। हलश्री पर उद्योगपति गोविंद बाबू पुजारी से दक्षिण कन्नड़ जिले के बैंदुरु विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक का टिकट दिलाने का वादा करके डेढ़ करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है।

    भगवा छोड़ आम आदमी की तरह कर रहे थे सफर

    उन्होंने कथित तौर पर घोटाले के मुख्य आरोपित चैत्र कुंडपुरा के साथ एक गिरोह बनाया। सूत्रों ने बताया कि हलश्री ने भगवा पोशाक छोड़कर टी-शर्ट पहन रखी थी और एक सामान्य व्यक्ति की तरह ट्रेन में सफर कर रहे थे।

    खबरें और भी

    12 सितंबर को कुंडपुरा की गिरफ्तारी के बाद वह गायब हो गया था। पीड़िता ने 8 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी। जब कुंडापुरा को उडुपी में गिरफ्तार किया गया, तो वह एक बैठक में भाग ले रहा था और वह कार्यक्रम छोड़कर छिप गया था।

    यह भी पढ़ें: ओडिशा के सुंदरगढ़ में स्‍क्रब टाइफस का कहर: दो दिन में 14 नए मरीज मिलने से मचा हड़कंप, एक की मौत

    काशी पहुंचने का बना रहे थे प्‍लान

    सूत्रों के अनुसार, वह काशी पहुंचने की योजना बना रहे थे। इसके बाद वह हैदराबाद, फरुखाबाद, पुरी और कोणार्क गए थे।

    उनकी गिरफ्तारी से मामले में उत्सुकता बढ़ गई है क्योंकि उनसे भाजपा और आरएसएस के बड़े समूहों में अपने संबंधों के बारे में बात करने की उम्मीद है।

    जांच से पता चला है कि आरोपित साधु ने कृषि भूमि की खरीद की थी और एक पेट्रोल पंप में भी निवेश किया था।

    कुंडपुरा पर एक और एफआईआर दर्ज

    इस बीच, उडुपी के कुंडपुरा के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता सुधीन ने कोटा थाना में एक और एफआइआर दर्ज कराई थी।

    आरोप है कि कुंडापुरा ने शिकायतकर्ता से उसके लिए दुकान बनवाने का वादा करके 5 लाख रुपये लिए थे। जब उससे पूछताछ की गई, तो कुंडापुरा ने उसे झूठे दुष्‍कर्म का मामला दर्ज कराने और हत्या कराने की धमकी दी थी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 506, 417 और 420 के तहत मामला दर्ज किया है।

    यह भी पढ़ें: जानें कब से शुरू होगी पुरी-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवा, कल होगा इसका ट्रायल रन