Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ओडिशा कांग्रेस में बदलाव, लालजी देसाई बने नए प्रभारी; अजय कुमार लल्लू की जगह संभालेंगे कमान

    Updated: Sat, 27 Jun 2026 05:30 AM (IST)

    कांग्रेस आलाकमान ने ओडिशा कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए लालजी देसाई को नया प्रभारी नियुक्त किया है। ...और पढ़ें

    लालजी देसाई। (फाइल फोटो)

    लालजी देसाई। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. लालजी देसाई ओडिशा कांग्रेस के नए प्रभारी नियुक्त।

    2. उन्होंने अजय कुमार लल्लू का स्थान लिया।

    3. संगठनात्मक अनुभव से पार्टी को मजबूत करने की उम्मीद।

    डिजिटल डेस्क, भुवनेश्वर। कांग्रेस आलाकमान ने संगठन को मजबूत करने और नई ऊर्जा फूंकने के उद्देश्य से कई राज्यों के प्रभारियों में बड़ा बदलाव किया है।

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा 26 जून 2026 को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, अनुभवी नेता लालजी देसाई को ओडिशा कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

    लालजी देसाई इससे पहले कांग्रेस सेवा दल के मुख्य आयोजक के रूप में अपनी मजबूत संगठनात्मक क्षमता साबित कर चुके हैं।

    वे अजय कुमार लल्लू का स्थान लेंगे, जो साल 2025 की शुरुआत से ही ओडिशा में पार्टी को एकजुट और सक्रिय करने का प्रयास कर रहे थे।

    odisha political news

    कांग्रेस नेतृत्व को उम्मीद है कि देसाई के व्यापक सांगठनिक अनुभव का लाभ ओडिशा में पार्टी को अपनी खोई जमीन वापस पाने में मिलेगा।

    यह भी पढ़ें- केजरीवाल का 'मिशन ओडिशा': AAP ने फूंका चुनावी बिगुल, 147 सीटों का दौरा करेगी 8 सदस्यीय टीम