विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Odisha में मानसूनी हवा ने की एंट्री, फिर भी गर्मी से नहीं मिल रही राहत; इस दिन से दिन से शुरू होगी बारिश

Published: Sun, 16 Jun 2024 10:10 PM (IST)

ओडिशा में तेज धूप और गर्मी के कारण उमस जारी है। हालांकि राज्य में मानसूनी हवा एक हफ्ते पहले दस्तक ...और पढ़ें

अगले एक दो दिन बाद ओडिशा में शुरू होगी बारिश
अगले एक दो दिन बाद ओडिशा में शुरू होगी बारिश

HighLights

  1. ओडिशा में गर्मी से नहीं मिल रही राहत
  2. कल से वर्षा की मात्रा बढ़ने की संभावना
  3. एक सप्ताह पूर्व राज्य में दस्तक दे चुकी है मानसूनी हवा

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा में मानसूनी हवा एक सप्ताह से अधिक समय पहले ही दस्तक दे चुकी है। इसने मालकानगिरी जिले के साथ पूरे ओडिशा में प्रवेश किया। इसलिए लोगों ने सोचा कि उन्हें चिलचिलाती धूप, गर्मी और उमस से छुटकारा मिल जाएगा।

हालांकि अभी तक मानसून का प्रभाव प्रदेश में देखने को नहीं मिला है। तेज धूप,गर्मी और उमस जारी है। ओडिशा पहुंचने के बाद मानसून आगे नहीं बढ़ रहा है।मौसम विभाग ने कहा है कि फिलहाल यह स्थिति अगले दो दिनों तक जारी रहेगी।

18 जून तक मौसम में नहीं बदलाव की संभावना

18 जून तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, तटीय जिलों में अधिक उमस महसूस की जाएगी। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 4-5 दिनों के दौरान ओडिशा के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है।

इसके प्रभाव से 18 एवं 19 जून से प्रदेश में वर्षा की संभावना बढ़ सकती है। अगले 24 घंटों में मयूरभंज, बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, केंदुझर, मालकानगिरी, कोरापुट, रायगढ़ा, गजपति और गंजाम जिलों में कुछ स्थानों पर काला बैसाखी की संभावना है।

इतना रहेगा तापमान

भुवनेश्वर में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार बौद्ध, बारीपदा, सोनपुर और नुआपड़ा इलाकों में दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बरगढ़, संबलपुर, राउरकेला, सुंदरगढ़, नयागढ़, झारसुगुड़ा, बोलांगीर और केंदुझरगढ़ जैसे स्थानों पर दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

गर्मी से जीवन अस्त-व्यस्त

यहां उल्लेखनीय है कि राजधानी भुवनेश्वर के साथ पूरे प्रदेश में गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। खासकर उमस भी गर्मी पड़ने से लोगों की मुश्किलें ज्यादा बढ़ गई हैं।

दिन के समय तेज धूप निकलने के साथ ही उमस से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिनों तक इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें-

Odisha School Timing: ओडिशा में आगे बढ़ सकती है स्कूल खुलने की तारीख! ओस्टा ने किया सरकार से अनुरोध

Odisha Heat Wave: ओडिशा के इन जिलों में 'लू' का कहर! हीटस्ट्रोक से 14 लोगों की मौत, भीषण गर्मी से लोग परेशान