Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha Crime News: पुलिस में मुखबिरी करने का हुआ शक... तो नक्सलियों ने की दंपति को उतारा मौत के घाट, जानें क्या है मामला

    Updated: Sat, 09 Mar 2024 05:14 PM (GMT+05:30)

    ओडिशा में एक दंपति की पुलिस मुखबीर के के कारण नक्सलियों ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया। मामला कंधमाल जिले के गोछापड़ा थाना क्षेत्र के सलागुड़ा ग्राम प ...और पढ़ें

    पुलिस में मुखबिरी करने के शक के चलते नक्सलियों ने दपंत्ति को उटारा घाट (फाइल फोटो)
    पुलिस में मुखबिरी करने के शक के चलते नक्सलियों ने दपंत्ति को उटारा घाट (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा में नक्सलियों ने एक दंपति की पुलिस मुखबीर के संदेह में हत्या कर दी है। कंधमाल जिले के गोछापड़ा थाना क्षेत्र के सलागुड़ा ग्राम पंचायत के गिडापदर गांव में हुई है। मृतक दंपति की पहचान डाहिरा कंहर और बतासी कंहर के रूप में हुई है।

    जंगल में मिला दंपत्ति का शव

    जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 9 बजे कुछ नक्सली आए और दंपति को उनके घर से लेकर अपने साथ चले गए। दंपति का शव आज सुबह जंगल में देखने मिला है।

    संदेह है कि नक्सलियों ने पुलिस मुखबीर होने के संदेह में दंपति की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। नक्सली दंपति की हत्या करने के बाद उनके शव को जंगल में फेक दिया है।

    लोगों में भय का माहौल

    इससे उक्त इलाके के लोगों में भय का माहौल बन गया है। पुलिस इस संदर्भ में मामला दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है। वहीं दुसरी तरफ कहा जा रहा है कि दंपति गांजा की खेती करते थे। ऐसे में गांजा कारोबार को लेकर भी इनकी हत्या हो सकती है।

    ये भी पढ़ें- भुवनेश्‍वर से रांची जाने वाले ध्‍यान दें! इन ट्रेनों में सीट मिलने की है उम्‍मीद, देखें लिस्‍ट

    ये भी पढ़ें- 'गठबंधन के बाद कुछ लोगों का टिकट...', अमित शाह की एंट्री से पहले BJD ने दिया क्लियर कट जवाब