यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ट्रेन से पुरी पहुंचे रघुवर दास, कल शपथ ग्रहण करने से पहले लेंगे प्रभु का आशीर्वाद, श्री मंदिर में करेंगे दर्शन-पूजन
ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल रघुवर दास मंगलवार को शपथ ग्रहण करेंगे। इस सिलसिले में वह सोमवार को जल्द सुबह पुरी पहुंचे। वह पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से यहां ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। भगवान जगन्नाथ जी का आशीर्वाद लेने के लिए ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल रघुवर दास पुरी पहुंच गए हैं। वह पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से सुबह पुरी पहुंचे। रघुवर दास मंगलवार को नए राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे। इसके लिए ओडिशा राजभवन ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है।
जगन्नाथ मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना
रघुवर दास पुरी रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद पुरी स्थित राजभवन गए हैं। वहां से वह भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए सुबह नौ बजे श्री मंदिर जाएंगे।
करीब एक घंटे तक मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद वह पुरी राजभवन के लिए रवाना होंगे। वहां से वह दोपहर 12.15 बजे भुवनेश्वर स्थित राजभवन के लिए रवाना होंगे। वह सोमवार को यहां रात्रि विश्राम करेंगे।
मंगलवार लेंगे राज्यपाल के रूप में शपथ
मंगलवार सुबह 8.45 बजे भगवान श्री लिंगराज के दर्शन के लिए जाएंगे। वहां करीब एक घंटे तक पूजा-अर्चना करने के बाद वह वापस राजभवन लौट जाएंगे। इसके बाद वह राजभवन के नए हॉल में सुबह 11.45 बजे ओडिशा के राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे।
शपथ ग्रहण समारोह में ये भी होंगे शामिल
विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, नए राज्यपाल अपने शपथ ग्रहण समारोह में अपने साथ करीब 80 दोस्तों और परिवार के सदस्यों को लेकर आ रहे हैं। ये सभी ट्रेन से एक साथ झारखंड से पुरी आएंगे। राज्यपाल को जेड + सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की गई है।
यह भी पढ़ें: Andhra Train Accident: दुर्घटना मानवीय भूल, ECOR ने सिग्नल के ओवरशूटिंग के कारण हादसे की जताई संभावना