Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'गरीब जनता के लिए 24 घंटे खुला रहेगा राजभवन का दरवाजा': ओडिशा के नए राज्‍यपाल ने कहा- खुशकिस्‍मत हूं कि यह मौका मिला

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Mon, 30 Oct 2023 03:01 PM (IST)

    ओडिशा के नव नियुक्‍त राज्‍यपाल रघुवर दास आज पुरी पहुंचकर सबसे पहले श्री मंदिर जाकर प्रभु जगन्‍नाथ का दर्शन किए। इस मौके पर मीडिया से मुखातिब होते हुए ...और पढ़ें

    महाप्रभु जगन्नाथ जी का दर्शन कर बाहर निकलते नव नियुक्त राज्यपाल रघुवर दास।
    महाप्रभु जगन्नाथ जी का दर्शन कर बाहर निकलते नव नियुक्त राज्यपाल रघुवर दास।

    शेषनाथ राय, भुवनेश्वर। ओडिशा के नव नियुक्त राज्यपाल रघुवर दास सोमवार तड़के जगन्नाथ धाम पुरी पहुंचने के बाद महाप्रभु जगन्नाथ जी का आशीर्वाद लिया है। वह करीबन 1 घंटे तक जगन्नाथ मंदिर में रहे और महाप्रभु का दर्शन करने के साथ ही पूजा-अर्चना की। उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा, जगन्नाथ मंदिर एवं पुरी जिला प्रशासन के आला अधिकार उपस्थित रहे।

    महाप्रभु से की देश वासियों के लिए प्रार्थना: रघुवर दास

    महाप्रभु का दर्शन करने के बाद श्रीमंदिर से बाहर निकले रघुवर दास ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'भगवान श्रीकृष्ण ओडिशा की परम पवित्र भूमि में सदियों से जगन्नाथ भगवान के रूप में विराजमान हैं। मैं भाग्यशाली हूं कि भगवान की इस पावन भूमि में लोगों की सेवा करने का हमें अवसर मिला है।'

    उन्‍होंने आगे कहा, 'मैंने ओडिशा के गरीब, किसान, शोषित, वंचित लोगों का जीवन स्तर किस प्रकार से ऊंचा हो, इसके लिए महाप्रभु से प्रार्थना की है। पूरे देश वासियों के लिए महाप्रभु से आशीर्वाद मांगा।'

    उन्होंने कहा, 'भारत एक आध्यात्मिक देश है और ओडिशा एक आध्यात्मिक राज्य है। भारत फिर से विश्व गुरू बने। प्रधानमंत्री भारत को विश्व गुरू बनाने की दिशा में लगातार मेहनत कर रहे हैं। ऐसे में भारत का परचम पूरे विश्व में लहराए, यही भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना की है।'

    यह भी पढ़ें: पैसों की कमी के आगे झुका टैलेंट, बकरी चरा रही है राज्य महिला कबड्डी खिलाड़ी, जैसे-तैसे हो रहा गुजारा

    रेल हादसे पर जताया शोक

    ओडिशा की सीमा पर आन्ध्र प्रदेश में हुए रेल हादसे से दुख प्रकट करते हुए रघुवर दास ने कहा, 'यह बहुत ही दुखद घटना है। जगन्नाथ बाबा पीड़ित परिवार को इतनी शक्ति दें कि इस दुख की घड़ी को वे सहन कर सकें।'

    खबरें और भी

    ओडिशा का विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

    नव नियुक्त राज्यपाल रघुवर दास ने कहा, 'ओडिशा का विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिक भूमिका में है। प्रधानमंत्री जी का मूल मंत्र है सबका विकास। सरकार किसी की भी रहे, राज्य एवं देश का विकास होना चाहिए। ओडिशा सरकार के साथ मिलकर राज्य एवं केन्द्र की योजना का लाभ गरीब, वंचित, शोशित वर्ग के लोगों तक पहुंचे इसके लिए मैं काम करूंगा।'

    वह आगे कहते हैं, 'ओडिशा वासियों को मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि जगन्नाथ बाबा ने हमें बुलाया है लोगों की सेवा करने के लिए। 24 घंटे हमारा दरवाजा प्रत्येक व्यक्ति के लिए खुला रहेगा।'

    'संवैधानिक पद पर हूं नहीं दूंगा राजनीतिक बयान'

    रघुवर दास ने कहा, 'मैं संवैधानिक पद पर हूं ऐसे में किसी प्रकार का राजनीतिक बयान नहीं दूंगा। मेरी प्राथमिकता ओडिशा की जनता की सेवा करना है।' उन्होंने जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन की भी प्रशंसा की और कहा कि रथयात्रा में यहां के प्रबंधन को दुनिया देखती है।

    अनुभव का लाभ राज्य के लोगों को मिलेगा: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष

    प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा कि आप 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनके अनुभव का लाभ ओडिशा के लोगों को मिलेगा। वह सामान्य परिवार से हैं।

    सामान्य लोगों की सेवा कर वह आज राज्यपाल बने हैं। इसका लाभ जरूर ओडिशा के लोगों को मिलेगा। केन्द्र सरकार की योजना का लाभ लोगों तक पहुंचे, इसके लिए उन्होंने सेवक के तौर पर काम करने की बात कही है।

    कल भगवान श्री लिंगराज का करेंगे दर्शन

    महाप्रभु जगन्नाथ जी का दर्शन करने के बाद नव नियुक्त राज्यपाल रघुवर दास मंगलवार सुबह 8.45 बजे भुवनेश्वर में भगवान श्री लिंगराज के दर्शन के लिए जाएंगे। वहां करीब एक घंटे तक पूजा-अर्चना करने के बाद वह वापस राजभवन लौट जाएंगे।

    इसके बाद वह राजभवन के नए हॉल में पूर्वाह्न 11.45 बजे ओडिशा के राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, नए राज्यपाल अपने शपथ ग्रहण समारोह में अपने साथ करीब 80 दोस्तों और परिवार के सदस्यों को लेकर आ रहे हैं। राज्यपाल को जेड प्लस सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की गई है।

    यह भी पढ़ें: Andhra Pradesh Train Accident: आंध्र प्रदेश में हुए भयावह रेल हादसे में 14 में से 11 मृतकों की हुई पहचान, लिस्‍ट जारी