Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    झारखंड के बाद अब ओडिशा की बारी, नितिन गडकरी ने संबलपुर के लिए किया बड़ा एलान; इस चीज के लिए दे दी मंजूरी

    Updated: Wed, 13 Mar 2024 05:21 PM (IST)

    Odisha News केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने संबलपुर में 374 करोड़ से फ्लाईओवर और राजमार्ग पर ओवरब्रिज बनाने पर अपनी सह‍मति दे दी ...और पढ़ें

    केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी।
    केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी।

    HighLights

    1. अईंठापाली में 3.5 किमी लंबा 6- लेन फ्लाईओवर।
    2. राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर 2- लेन रोड ओवरब्रिज।

    संवाद सूत्र, संबलपुर। संबलपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 (पूर्व में राष्ट्रीय राजमार्ग-6) पर ईपीसी मोड़ पर 2-लेन रोड ओवरब्रिज (एलएचएस) और संबलपुर के अईंठापाली में 3.5 किमी लंबे 6-लेन फ्लाईओवर के निर्माण के लिए 374.17 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की ओर से यह राशि मंजूर किया गया है।

    धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा था पत्र

    बताया गया है कि संबलपुर जिले में सड़कों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने आवश्यक राशि मंजूर करने के लिए केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा था।

    ये होंगे फायदे

    केंद्रीय शिक्षामंत्री प्रधान के अनुसार, देश की सड़कों समेत सभी बुनियादी ढांचे की मजबूती 'मोदी गारंटी' है। संबलपुर शहर के अईथाकपाली में प्रस्तावित 6- लेन फ्लाईओवर यातायात की भीड़ को कम करेगा और राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर ओवरब्रिज नागरिकों की आवाजाही को और सुविधाजनक बनाएगा और लोगों की आवाजाही सुरक्षित रहेगी। उन्होंने बताया कि इन दोनों सड़क परियोजनाओं के पूरा होने से स्थानीय क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र के विकास से ओडिशा के सामाजिक और आर्थिक विकास में तेजी से वृद्धि होगी।

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Highways Projects: झारखंड में यहां बनेगा फोर लेन, चुनाव से पहले गडकरी का बड़ा एलान; यह है पूरी प्‍लानिंग

    यह भी पढ़ें: जर्मनी से इस मामले में आगे है भारतीय रेल, वंदे भारत में बैठते ही जर्मन नागरिक ने किया खुलासा; कहा- यहां रेलवे स्‍टाफ...

    खबरें और भी