विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओडिशा सरकार का तोहफा: 5 लाख नए लोगों को मिलेगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बकाया राशि भी एकमुश्त खाते में आएगी

Published: Sun, 08 Nov 2026 11:53 AM (IST)

ओडिशा सरकार ने 5 लाख से अधिक नए पात्र लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से जोड़ने का निर्णय लिया है।

सीएम मोहन चरण माझी। (फाइल फोटो)

सीएम मोहन चरण माझी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. ओडिशा में 5 लाख नए पेंशन लाभार्थी जोड़े जाएंगे।

  2. मुख्यमंत्री मोहन माझी 10 नवंबर को बालेश्वर में करेंगे शुभारंभ।

  3. एनएसएपी पोर्टल समस्या के कारण लंबित बकाया भी मिलेगा।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा में सामाजिक सुरक्षा पेंशन का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने पांच लाख से अधिक नए पात्र लाभार्थियों को पेंशन योजना से जोड़ने का निर्णय लिया है।

अक्टूबर महीने से इन नए लाभार्थियों को पेंशन दी जाएगी। आगामी 10 नवंबर को बालेश्वर में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी इसकी शुरुआत करेंगे।

सामाजिक सुरक्षा एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के मंत्री नित्यानंद गोंड ने बताया कि नए लाभार्थियों को शामिल करने के लिए निर्धारित लक्ष्य उपलब्ध नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में पात्र लोगों को पेंशन के लिए इंतजार करना पड़ रहा था। अब सरकार ने पांच लाख नए पात्र लाभार्थियों को पेंशन देने का फैसला किया है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) के तहत नए एनएसएपी-पेमेंट पोर्टल की व्यवस्था के कारण कुछ लाभार्थियों को पेंशन नहीं मिल पा रही है।

केंद्र सरकार के अधिकारियों से किया जा रहा संपर्क

इस समस्या के समाधान के लिए केंद्र सरकार के अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। जिन लाभार्थियों को जितने महीनों से पेंशन नहीं मिली है, उन्हें बकाया राशि एकमुश्त दी जाएगी। इसके लिए सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि एनएसएपी के तहत मिलने वाली पेंशन को लेकर पिछले छह महीने से समस्या बनी हुई है। राज्य के विभिन्न जिलों में लाभार्थी पेंशन की राशि के लिए बैंकों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

खासकर बुजुर्ग और ऐसे लोग, जिनकी आजीविका पूरी तरह पेंशन पर निर्भर है, उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- ओडिशा में स्टेशन पर रिश्वत लेते धराया ITI प्रिंसिपल, नौकरी बचाने के नाम पर वसूली; फ्लैट से 5.16 लाख कैश जब्त

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।