विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओडिशा में स्टेशन पर रिश्वत लेते धराया ITI प्रिंसिपल, नौकरी बचाने के नाम पर वसूली; फ्लैट से 5.16 लाख कैश जब्त

Published: Sat, 07 Nov 2026 01:12 PM (IST)

संबलपुर विजिलेंस ने बलांगीर आईटीआई के प्रिंसिपल सुरेश कुमार दलबेहेरा को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। उनके ...और पढ़ें

ओडिशा में स्टेशन पर रिश्वत लेते धराया ITI प्रिंसिपल (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

ओडिशा में स्टेशन पर रिश्वत लेते धराया ITI प्रिंसिपल (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. आईटीआई प्रिंसिपल सुरेश दलबेहेरा रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार।

  2. अतिथि प्रशिक्षकों से नौकरी जारी रखने के लिए मांगी रिश्वत।

  3. राउरकेला फ्लैट से 5.16 लाख रुपये नकद जब्त किए गए।

जागरण संवाददाता, राउरकेला/ संबलपुर। शुक्रवार की शाम, संबलपुर मंडल विजिलेंस और बलांगीर विजिलेंस यूनिट की टीम ने,  बलांगीर सरकारी आईटीआई के प्रिंसिपल सुरेश कुमार दलबेहेरा को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। इसके बाद उनके तीन ठिकानों पर तलाशी शुरु की गई। इस तलाशी के दौरान उनके राउरकेला स्थित आवासीय फ्लैट से नकद 5.16 लाख रुपये भी जब्त किया गया।

विजिलेंस के अनुसार, आरोपित प्रिंसिपल सुरेश कुमार दलबेहेरा ने सरकारी आईटीआई के नौ अतिथि प्रशिक्षकों (गेस्ट इंस्ट्रक्टर) से उनकी सेवा जारी रखने और नियमित वेतन जारी करने के नाम पर कुल 1,15,000 रुपये रिश्वत मांगी थी। रिश्वत न देने पर उन्हें सेवा से हटाने की धमकी भी दी थी। 

इस धमकी के बाद उन्होंने पहली किस्त के रुप में प्रशिक्षकों से 30 हजार रूपए का रिश्वत वसूल रहे थे। रिश्वत वसूलने के लिए उन्होंने बलांगीर रेलवे स्टेशन को चुना था।

पीड़ित प्रशिक्षकों ने विजिलेंस से शिकायत कर दी

उधर, प्रिंसिपल दलबेहेरा के इस रवैए से परेशान होकर पीड़ित प्रशिक्षकों ने विजिलेंस से शिकायत कर दी थी। इसके बाद संबलपुर मंडल विजिलेंस और बलांगीर विजिलेंस यूनिट की टीम ने योजना बनाया और शुक्रवार की शाम बलांगीर रेलवे स्टेशन पर शिकायतकर्ता प्रशिक्षकों से कुल रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 30 हजार रुपये लेते समय प्रिंसिपल को रंगेहाथ पकड़ लिया। रिश्वत की पूरी रकम आरोपित प्रिंसिपल दलबेहेरा के पास से बरामद कर जब्त कर ली गई।

WhatsApp Image 2026-11-07 at 12.31.27 PM

इस कार्रवाई के बाद आय से अधिक संपत्ति के संदेह में आरोपित प्रिंसिपल दलबेहेरा से जुड़े तीन ठिकानों पर एक साथ तलाशी शुरु की गई। इस तलाशी में उनके राउरकेला फ्लैट से नकद 5.16 लाख रुपये बरामद हुए।

इस संबंध में संबलपुर मंडल विजिलेंस थाना में केस नंबर- 22,  05 नवंबर 2026, धारा- 7 पीसी (संशोधन) अधिनियम- 2018 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- बंगाल नंबर की कार में भरे थे 230 जीवित कछुए, पुरी पुलिस ने टोल गेट पर घेराबंदी कर दबोचे 2 तस्कर


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।