Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha News: हजारों की संख्या में सड़क पर उतरे बीजद कार्यकर्ता, BJP के खिलाफ खोला मोर्चा; नई मांग से सियासत तेज

    Updated: Mon, 06 Jan 2025 02:30 PM (IST)

    महंगाई के खिलाफ नवीन पटनायक के नेतृत्व में बीजद ने राजधानी में रणहुंकार भरी। विरोध प्रदर्शन में राज्य से हजारों बीजद नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। नव ...और पढ़ें

    भुवनेश्वर में विधानसभा के सामने बीजद का प्रदर्शन
    भुवनेश्वर में विधानसभा के सामने बीजद का प्रदर्शन

    HighLights

    1. नवीन पटनायक ने प्रदेश सरकार को बताया महंगाई रोकने में नाकाम
    2. बीजद ने कहा- डबल टैक्स और डबल लूट वाली बन गई है डबल इंजन सरकार

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री तथा बीजद सुप्रीमो नवीन पटनायक ने कहा कि सात महीने हो गए हैं, भाजपा नेता अपनी सरकार को लोगों की सरकार बता रहे हैं, लेकिन इस सरकार में लोगों को बचना मुश्किल हो गया है। यह मोहन माझी सरकार नहीं बल्कि महंगाई मार सरकार है।

    लोगों को दिन में गुलाबी सपने दिखाने वाली सरकार है। झूठे वादे, झूठे आश्वासन देकर यह सरकार सत्ता में आई है। आज इस सरकार में आम जनता को बचना मुश्किल हो गया है।

    किसान आत्महत्या कर रहे

    पिछले दिनों हुई बिन मौसम वर्षा के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो गई। इससे दुखी किसान आत्महत्या कर रहे हैं, लेकिन इस सरकार को कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है।

    सोमवार को भुवनेश्वर में विधानसभा के सामने पीएमजी चौक पर आवश्यक वस्तुओं की आसमान छूती कीमतों के खिलाफ विशाल विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। 

    इसमें लोगों को संबोधित करते हुए नवीन पटनायक ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। नवीन ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार मूल्य वृद्धि रोकने में पूरी तरह विफल रही है।

    हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल

    विधानसभा के सामने आयोजित बीजद के इस विरोध प्रदर्शन में हजारों की संख्या में बीजद के नेता एवं कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। बीजद नेताओं ने नवनिर्वाचित भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मोहन माझी सरकार को गरीब और मध्यम वर्ग का विरोधी बताया।

    नए साल में नई प्रेरणा से बढ़ रही बीजद

    बीजद के वरिष्ठ नेता अरुण साहू ने कहा कि नव वर्ष 2025 में बीजद नई प्रेरणा, नई भूमिका और नए संकल्प के साथ मैदान में उतरी है। लोगों के हित के लिए हमारी लड़ाई चलती रहेगी।

    बीजद नेता ने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद से महंगाई सातवें आसमान पर पहुंच गई है। गैस सिलेंडर से लकर आलू-प्याज, साग-सब्जी एवं तमाम खाद्य सामग्री की बढ़ती कीमत आम जनमानस को परेशान कर रही है।

    बीजेपी का बहिष्कार कर रहे लोग

    बीजद नेता ने आरोप लगाया कि ओडिशा में भाजपा सरकार का बहिष्कार करने के लिए लोगों ने अभी से ही शुरुआत कर दी है।हर कोई दुखी है, क्योंकि नवीन पटनायक अब सीएम नहीं हैं।

    खबरें और भी

    हर कोई नाराज है, क्योंकि यह सरकार गलती से आई है। लोगों के उत्थान के बारे में भूल जाइए, वे केवल लोगों को लूट रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि कीमतों में यह वृद्धि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की वजह से है। यह डबल टैक्स और डबल लूट वाली डबल इंजन सरकार है।

    बीजेपी का पलटवार

    हालांकि, भाजपा ने बीजद के इस विरोध प्रदर्शन में पर पलटवार किया है। राज्य भाजपा उपाध्यक्ष बिरंची नारायण त्रिपाठी ने कहा कि बीजद केवल जनता की सहानुभूति हासिल करने के लिए यह सब नाटक कर रही है।

    उन्होंने कहा कि जब बीजद सत्ता में थी, तब ओडिशा भारत में उच्च कीमतों के लिए नंबर एक पर था। अब जब वे सत्ता से बाहर हैं, तो वे ये सब नाटक कर रहे हैं।

    हालांकि, ओडिशा के लोग स्पष्ट रूप से जानते हैं कि किस सरकार के तहत कीमतें बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि नवीन पटनायक के शासन में मुद्रास्फीति सबसे अधिक 7.1 प्रतिशत थी।

    अब भाजपा के शासन में यह घटकर 6.7 प्रतिशत रह गई है।यह बीजद का सिर्फ एक और नाटक है।

    ये भी पढ़ें

    जम्मू रेलवे डिवीजन का होगा शुभारंभ, चेरलापल्ली न्यू टर्मिनल स्टेशन का भी उद्घाटन; देश को मिलेगी कई रेलवे प्रोजेक्ट्स की सौगात

    पुरी जगन्नाथ मंदिर के ऊपर सुबह-सुबह उड़ा ड्रोन, चारों तरफ चक्कर लगाने के बाद अचानक हुआ गायब; मचा हड़कंप