Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री मोहन माझी ने अमित शाह से की मुलाकात, ओडिशा के विकास और सुरक्षा पर मंथन

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 07:20 PM (IST)

    मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने नई दिल्ली में अमित शाह से मिलकर ओडिशा की कानून-व्यवस्था, बाढ़ और डीजीपी नियुक्ति पर चर्चा की। ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अमित शाह से की मुलाकात

    मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अमित शाह से की मुलाकात

    HighLights

    1. सीएम माझी ने अमित शाह से ओडिशा की कानून-व्यवस्था पर चर्चा की।

    2. राज्य में बाढ़ की स्थिति और डीजीपी नियुक्ति पर भी बात हुई।

    3. रेल मंत्री वैष्णव से ओडिशा में रेलवे विकास पर महत्वपूर्ण चर्चा की।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की।

    बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने ओडिशा में मौजूदा कानून-व्यवस्था की समीक्षा की और राज्य में आंतरिक सुरक्षा तथा सुशासन को और मजबूत बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया।

    सूत्रों के अनुसार, बैठक में ओडिशा के अगले पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की नियुक्ति को लेकर भी चर्चा हुई। इसके अलावा राज्य में जारी बाढ़ की स्थिति पर भी विस्तार से बातचीत की गई। मुख्यमंत्री ने बाढ़ से निपटने के लिए केंद्र सरकार से आवश्यक सहयोग और सहायता का अनुरोध किया।

    मुख्यमंत्री माझी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी मुलाकात की। इस दौरान ओडिशा में रेलवे अवसंरचना के विकास, नई रेल परियोजनाओं के क्रियान्वयन, रेल संपर्क के विस्तार तथा परिवहन सुविधाओं को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के उपायों पर भी विचार किया।

    बैठकों के बाद मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग और समर्थन से ओडिशा समृद्ध राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र और राज्य सरकार के बीच बढ़ता समन्वय बुनियादी ढांचा विकास को गति देगा और राज्य के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    यह भी पढ़ें- ओडिशा के सुंदरगढ़ में बारिश का कहर: 84 मकान जमींदोज, लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त

    यह भी पढ़ें- महाप्रभु जगन्नाथ एनिमेटेड फिल्म पर विवाद बढ़ा, पुरी के शंकराचार्य ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जताई नाराजगी

    खबरें और भी