Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha: Cyber Crime के खिलाफ CM नवीन पटनायक ने किया अभियान का शुभारंभ, लोगों को जागरूक करेगा साइबर सुरक्षा रथ

    By Sheshnath RaiEdited By: Mohammad Sameer
    Updated: Sun, 01 Oct 2023 06:45 AM (IST)

    इस अभियान के तहत हर दिन कम से कम दो शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा प्रखंड व थाना क्षेत्र के विभिन्न भीड़-भाड़ ...और पढ़ें

    ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (file photo)
    ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (file photo)

    HighLights

    1. 30 सितंबर से 15 अक्टूबर तक राज्य भर में घूमेंगे 34 साइबर सुरक्षा रथ
    2. साइबर अपराध के प्रति लोगों को करेंगे जागरूक

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर: मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार शाम को भुवनेश्वर कलिंग स्टेडियम में साइबर सुरक्षा अभियान की शुरुआत की। साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूकता का संदेश फैलाने के लिए 34 साइबर सुरक्षा रथ आज से राज्य भर के स्कूलों, कॉलेजों और पंचायतों का दौरा करेंगे।

    पिछले कुछ वर्षों में, देश और राज्य भर में साइबर अपराधों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। जागरूकता और सतर्कता इस अपराध को रोकने का एक प्रमुख तरीका है। इसलिए, राज्य भर में सभी स्तर पर इस संबंध में जागरूकता पैदा करने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सभी से सतर्क और सुरक्षित रहने का आह्वान किया है।

    इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री तुषारकांति बेहरा, मंत्री अशोक पंडा, भुवनेश्वर के दो विधायक अनंत नारायण जेना, सुशांत राउत, मेयर सुलोचना दास, मुख्य सचिव पी.के.जेना, डीजीपी सुनील कुमार बंसल सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ेंः Gadar 2 Box Office Collection: तारा सिंह ने नहीं मानी हार, 51वें दिन भी 'गदर 2' ने कमाई में उड़ाया गर्दा

    इस अभियान में साइबर सुरक्षा जागरूकता रथ का जिला प्रशासन द्वारा स्वागत किया जाएगा। हर दिन कम से कम दो शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा प्रखंड व थाना क्षेत्र के विभिन्न भीड़-भाड़ वाले स्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    स्कूलों और कॉलेजों में छात्रों के बीच क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 8 अक्टूबर की सुबह विभिन्न शहरी क्षेत्रों में मिनी मैराथन का आयोजन किया जाएगा। 14 अक्टूबर को वरिष्ठ नागरिकों को जागरूक करने के लिए शाम की सैर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। समापन समारोह 15 अक्टूबर को होगा। इसमें जिला प्रशासन के अधिकारी, पद्म पुरस्कार विजेता और स्वतंत्रता सेनानी शामिल होंगे।

    खबरें और भी

    इस अभियान में पंचायत प्रतिनिधि, मिशन शक्ति सदस्य, स्कूल एवं जन शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, पंचायतीराज एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।