Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gadar 2 Box Office Collection: तारा सिंह ने नहीं मानी हार, 51वें दिन भी 'गदर 2' ने कमाई में उड़ाया गर्दा

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Sat, 30 Sep 2023 10:49 PM (IST)

    Gadar 2 Day 51 Box Office Collection सनी देओल स्टारर गदर 2 ने अपनी ऐतिहासिक कमाई से हर किसी को प्रभावित किया है। रिलीज के 51 दिन पूरे होने के बाद गदर ...और पढ़ें

    गदर 2 की शानदार कमाई जारी (Photo Credit-twitter)
    गदर 2 की शानदार कमाई जारी (Photo Credit-twitter)

    HighLights

    1. गदर 2 की कमा्ई का गदर नहीं हो रहा खत्म
    2. 51वें दिन सनी देओल की फिल्म ने की अच्छी कमाई
    3. जानिए गदर 2 का टोटल कलेक्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Gadar 2 Day 51 Collection: बीते महीने 11 अगस्त को सनी देओल ने फिल्म 'गदर 2' के जरिए कमबैक किया। आलम ये रहा है कि तारा सिंह के किरदार में सनी देओल की वापसी इतिहास बन गई। डायरेक्टर अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस रिकॉर्डतोड़ कमाई कर हर किसी को हैरान कर दिया।

    इसके साथ ही 'गदर 2' ने कई बड़ी-बड़ी फिल्मों को कमाई के मामले में धूल चटा दी। लेकिन खास बात ये है रिलीज के 51 दिन बाद भी 'गदर 2' की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है।

    51वें दिन भी 'गदर 2' ने की शानदार कमाई

    सनी देओल की 'गदर 2' को रिलीज को दो महीने पूरे होने को हैं। इसके बावजूद कई सिनेमाघरों में 'गदर 2' अब भी चल रही है। आलम ये है कि ऑडियंस की ओर से सनी देओल स्टारर 'गदर 2' को इतने दिनों के बाद भी ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है।

    जिसके चलते हर दिन 'गदर 2' की कमाई की रफ्तार बढ़ती जा रही है और फिल्म के कुल कलेक्शन में इजाफा देखने को मिल रहा है। गौर करें 'गदर 2' की कमाई के 51वें दिन के आंकड़े की तरफ तो सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ो के अनुसार इस मूवी ने 51वें दिन 25-30 लाख के बीच में कारोबार किया है।

    खबरें और भी

    जोकि काबिल ए तारीफ माना जा रहा है। ऐसा माना जा रहा था कि पुलकित सम्राट की 'फुकरे 3' की रिलीज के बाद तारा सिंह 'गदर 2' की कमाई पर ब्रेक लग जाएगा। लेकिन इन नंबर्स से तो ऐसा अब तक तो बिल्कुल महसूस नहीं हो रहा।

    कुल कितनी हुई 'गदर 2' का कलेक्शन

    रिलीज के 51वें दिन की कमाई को जोड़ दिया तो 'गदर 2' के ओवरऑल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में बढोत्तरी हुई है। अब तक सनी देओल की 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस करीब 525 करोड़ से ज्यादा का कारोबर कर चुकी है। मालूम हो कि ये मूवी सनी देओल के करियर की एकमात्र सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

    ये भी पढ़ें- इन फिल्मों में दिखाई गई बागी रॉ एजेंट की कहानी, लिस्ट में सलमान खान से लेकर सनी लियोनी तक के नाम शामिल