Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Koraput Lok Sabha Chunav Result 2024: ओडिशा की कोरापुट सीट पर कौन लहराएगा जीत का परचम? नतीजों का बेसब्री से इंतजार

    Updated: Mon, 03 Jun 2024 08:59 PM (IST)

    Koraput Lok Sabha Chunav Result 2024 ओडिशा के कोरापुट लोकसभा सीट पर चौथे चरण के तहत 13 मई को मतदान हुआ था जिसका परिणाम कल यानी कि 4 जून को आने वाला है ...और पढ़ें

    कोरापुट में हुए मतदान के नतीजे आएंगे कल यानी कि 4 जून को
    कोरापुट में हुए मतदान के नतीजे आएंगे कल यानी कि 4 जून को

    HighLights

    1. कोरापुट लोकसभा सीट पर आमतौर पर कांग्रेस का रहा दबदबा
    2. 1957 से लेकर 2019 तक के चुनाव में कांग्रेस के खाते में रही सह सीट

    डिजिटल डेस्‍क, भुवनेश्‍वर। Lok Sabha Chunav Result 2024 कोरापुट लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र ओडिशा का एक महत्वपूर्ण संसदीय क्षेत्र है, जिसे राज्य के 2 जिलों रायगढ़ा और कोरापुट की विधानसभा सीटों को मिलाकर बनाया गया है। यह क्षेत्र राज्य के दक्षिणी हिस्‍से के पूर्वी घाट पर बसा हुआ है।

    प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर कोरापुट

    प्रकृति ने दक्षिणी ओडिशा के इस क्षेत्र पर खूब सुंदरता लुटाई है। यहां के हरे-भरे घास के मैदान, जंगल, झरने, तंग घाटियां आदि सैलानियों को खूब आकर्षित करती हैं। बंगाल की खाड़ी से काफी निकट होने के कारण यहां के खूबसूरत बीच पर्यटकों को लुभाते हैं।

    कोरापुट जीआई टैग वाले कोटपाड कपड़ों के लिए भी मशहूर है। इसके अलावा, यहां घूमने के लिए भी कई जगहें हैं जैसे कि गुप्‍तेश्‍वर का प्रसिद्ध शिव मंदिर, डुडुमा जलप्रपात, हाथी पत्‍थर के झरने, मिन्‍ना झोला इत्‍यादि।

    कोरापुट सीट का राजनीतिक समीकरण

    कोरापुट लोकसभा सीट पर आमतौर पर कांग्रेस का दबदबा रहा है। 2009 और 2014 के चुनाव को छोड़ दें, तो 1957 से लेकर 2019 तक के चुनाव में यह सीट कांग्रेस के खाते में रही है।

    2009 के चुनाव में यहां से बीजद (बीजू जनता दल) के जयराम पांगी विजयी हुए थे। इस साल हुए चुनाव में उन्‍होंने कांग्रेस के उम्‍मीदवार गिरिधर गमांग को 96360 मतों के अंदर से हराया था। इस दौरान जयराम पांगी को 312776 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के गिरिधर को 216416 मत हासिल हुए थे। 

    खबरें और भी

    वहीं 2014 के चुनाव में बीजद के झीना हिक्का को 395109, जबकि कांग्रेस के गिरिधर गमांग को 375781 वोट मिले थे। हार का अंतर 19328 था। 2024 के चुनाव में कांग्रेस के सप्‍तगिरी शंकर उल्‍का चुनावी मैदान में हैं, जबकि बीजद ने कौशल्या हिकाका को अपना उम्‍मीदवार घोषित किया है। इन दोनों के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। 

    कोरापुट लोकसभा सीट से साल 2024 के उम्‍मीदवार

    • कालीराम मांझी- भाजपा
    • सप्‍तगिरी शंकर उल्‍का- कांग्रेस
    • कौशल्‍या हिकाका- बीजद
    • दामिनी जानी- बसपा
    • प्रमिला पुजारी- सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट)
    • संतोष कुमार बिदिका- रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया
    • प्रकाश हिकाका- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन
    • सुमन कांता-  नब भारत निर्माण सेवा पार्टी
    • अविनाश गोमांगो- इंडी गठबंधन
    • लासु हंतल- इंडी गठबंधन
    • रघुमनि गोमांगो- इंडी गठबंधन 

    ये सभी पढ़ें:

    Nabrangpur Lok Sabha Chunav Result 2024 : ओडिशा के नबरंगपुर सीट पर कांग्रेस और BJD में कांटे की टक्‍कर, कौन मारेगा बाजी?

    Lok Sabha Chunav Result 2024 : लोकसभा चुनाव के नतीजे का काउंटडाउन शुरू, संबलपुर सीट पर कौन किसे देने जा रहा पटखनी?