Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बेटे की मौत के गम में पिता ने दी जान, ओडिशा में हादसे के बाद एक ही घर से उठी दो अर्थियां

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 10:57 AM (IST)

    ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर सुनकर पिता ने आत्महत्या कर ली। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई ...और पढ़ें

    बेटे की मौत के गम में पिता ने दी जान

    बेटे की मौत के गम में पिता ने दी जान

    HighLights

    1. बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत से पिता सदमे में।

    2. पिता ने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

    3. सुंदरगढ़ के किंजिरकेला में एक ही घर से दो अर्थियां उठीं।

    जागरण संवाददाता, राउरकेला। ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के किंजिरकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत टांगरजोर गांव के गंगेईढिपा में एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां सड़क दुर्घटना में अपने बेटे की मौत की खबर सुनकर एक पिता इस कदर मर्माहत हुआ कि उसने घर के अंदर गले में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। 

    मृतकों की पहचान 46 वर्षीय शंकर नायक और उनके बेटे सुधीर नायक के रूप में हुई है। पिता-पुत्र की मौत की इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

    घर से दूसरे गांव जाने के लिए निकला था बेटा

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को शंकर का बेटा सुधीर अपने घर से किसी दूसरे गांव की तरफ जा रहा था। इसी दौरान वह एक हादसे का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल सुंदरगढ़ जिला मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

    हालांकि, सुधीर की स्थिति बेहद नाजुक थी, जिसे देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बुर्ला मेडिकल कॉलेज स्थानांतरित कर दिया। बुर्ला में इलाज के दौरान ही सुधीर जिंदगी की जंग हार गया और उसने दम तोड़ दिया।

    बेटे के गम में पिता ने दी जान

    अस्पताल से जैसे ही जवान बेटे की मौत की मनहूस खबर घर पहुंची, पिता शंकर नायक पूरी तरह से टूट गए। बेटे को खोने का सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर सके। दुख और हताशा में डूबे शंकर ने खुद को घर के अंदर बंद कर लिया और रस्सी के सहारे फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। 

    खबरें और भी

    घटना की सूचना मिलते ही किंजिरकेला थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है। इस घटना को लेकर किंजिरकेला थाने में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया है।

    यह भी पढ़ें- इंडियन आइडल 16 की विजेता बनीं ओडिशा की ज्योतिर्मयी नायक, बीटेक छोड़कर चुनी थी गायकी