Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Odisha Flood: ओडिशा के 5 जिलों में बाढ़ से हाहाकार, 6 लाख लोग प्रभावित; 1.65 लाख सुरक्षित निकाले गए

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 02:40 PM (IST)

    ओडिशा में बाढ़ से पांच जिलों के लगभग छह लाख लोग प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 1.65 लाख को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। प्रशासन राहत कार्य में जु ...और पढ़ें

    ओडिशा में बाढ़ ( एआई जेनरेटेड तस्वीर )

    ओडिशा में बाढ़ ( एआई जेनरेटेड तस्वीर )

    HighLights

    1. ओडिशा के पांच जिलों में छह लाख लोग बाढ़ से प्रभावित।

    2. 1.65 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, राहत जारी।

    3. बाढ़ की स्थिति में सुधार, पर 2 अगस्त के बाद बारिश संभव।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा में जारी बाढ़ से पांच जिलों के लगभग छह लाख लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने यह जानकारी दी है। 

    सबसे अधिक प्रभावित जिलों में जाजपुर, भद्रक, बालेश्वर, केंदझर और मयूरभंज शामिल है, जहां नदियों के उफान और गांवों में जलभराव के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

    1.65 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

    मंत्री ने बताया कि प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों से करीब 1.65 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी है और राहत शिविरों तथा बाढ़ प्रभावित गांवों में लोगों को पका हुआ भोजन और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। जिला प्रशासन के साथ समन्वय कर बचाव एवं राहत कार्य लगातार चलाया जा रहा है।

    बाढ़ की स्थिति में सुधार, अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना नहीं

    सुरेश पुजारी ने कहा कि ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में वर्षा कम होने से बाढ़ की स्थिति धीरे-धीरे सुधर रही है। बैतरणी नदी का जलस्तर घटने लगा है और अखुआपदा में नदी अब खतरे के निशान से नीचे बह रही है। हालांकि, जाजपुर जिले में दो स्थानों पर तटबंध टूटने की घटनाएं सामने आई हैं, जिनसे निपटने के लिए प्रशासन आवश्यक कदम उठा रहा है।

    2 अगस्त के बाद फिर से होगी बारिश

    मंत्री ने बताया कि गुरुवार शाम तक मुंडली से लगभग नौ लाख क्यूसेक पानी गुजरने की संभावना है। उन्होंने कहा कि अगले तीन दिनों तक ओडिशा में अधिक वर्षा होने की संभावना नहीं है, जिससे बाढ़ की स्थिति में और सुधार आने की उम्मीद है। 

    हालांकि, 2 अगस्त के बाद फिर से बारिश शुरू हो सकती है। सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और किसी भी संभावित परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

    यह भी पढ़ें- ओडिशा में खतरे के निशान से 2 मीटर ऊपर बह रही बैतरनी नदी, भद्रक समेत 4 जिलों में स्कूल-आंगनवाड़ी बंद


    खबरें और भी