विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Odisha Flood: ओडिशा के जाजपुर में बाढ़ का कहर! 71 स्कूल बंद, 13 जिलों के लिए मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

Updated: Wed, 02 Sep 2026 12:45 PM (IST)

ओडिशा के जाजपुर जिले में बाढ़ की स्थिति के कारण दशरथपुर और बिंझारपुर ब्लॉक के 71 स्कूल बंद कर दिए ...और पढ़ें

ओडिशा के जाजपुर में बाढ़ का कहर (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

ओडिशा के जाजपुर में बाढ़ का कहर (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. जाजपुर में बाढ़ के कारण 71 स्कूल बंद।

  2. दशरथपुर और बिंझारपुर ब्लॉक के स्कूल प्रभावित।

  3. मौसम विभाग ने 13 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा के जाजपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए  बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के स्कूल बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया है।

जिले के दशरथपुर और बिंझारपुर ब्लॉक के कुल 71 स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश प्रभावित क्षेत्रों के सरकारी और निजी दोनों स्कूलों पर लागू होगा।

कलेक्टर ने जारी किया आदेश

जाजपुर के जिलाधिकारी (कलेक्टर) ने बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है। प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा और आवागमन में आ रही कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।

कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

इस बीच, भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तरी और तटीय ओडिशा के कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

वहीं, उत्तरी, दक्षिणी और तटीय ओडिशा के विभिन्न इलाकों में वर्षा होने का पूर्वानुमान है। आईएमडी ने 13 जिलों के लिए येलो वार्निंग जारी की है। प्रशासन बाढ़ और मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है तथा हालात की निरंतर निगरानी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- ओडिशा में सालंदी नदी का तांडव! 8 जगहों पर टूटे तटबंध, 150 फीट चौड़ी दरार से सैकड़ों हेक्टेयर फसल जलमग्न