Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha Heat Wave : ओडिशा में सताने लगा लू का भय, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग; लोगों से की विशेष अपील

    Updated: Sat, 01 Jun 2024 01:56 PM (IST)

    Odisha Heat Wave पश्चिम ओडिशा में लू से 38 लोगों की मौत के बाद इससे निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। राजधानी भुवनेश्वर में भी लू से निपट ...और पढ़ें

    Odisha Heat Wave : ओडिशा में सताने लगा लू का भय, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग (फाइल फोटो)
    Odisha Heat Wave : ओडिशा में सताने लगा लू का भय, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. कैपिटल अस्पताल एवं एम्स में बनाई गई विशेष यूनिट
    2. स्वास्थ्य विभाग की लोगों से सावधानी बरतने की अपील

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Odisha Heat Wave पश्चिम ओडिशा में लू लगने से 38 लोगों की मृत्यु की खबर सामने आने के बाद लू से निपटने के लिए राजधानी भुवनेश्वर में व्यापक तैयारी शुरू हो गई है। लू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लोगों को जागरूक करने के साथ ही सावधानी बरतने की अनुरोध किया जा रहा है वहीं, कैपिटल अस्पताल में एवं एम्स में विशेष यूनिट की व्यवस्था की गई है।

    जानकारी के मुताबिक ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में पिछले एक सप्ताह से तापमान 40 डिग्री के अंदर रह रहा है। हालांकि, भीषण गर्मी के साथ उमस ने शहर के लोगों के जन जीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है। राजधानी में तापमान भले ही कम रह रहा है, मगर आद्रता 78% एवं उसके आसपास रह रही है। ऐसे में 49 डिग्री जैसे तापमान महसूस किया जा रहा है।

    वहीं, रात के समय की उमस दिन से भी ज्यादा तकलीफ दे रही है। राजधानी में रात का तापमान सामान्य रूप से 27 से 28 डिग्री के बीच रहना चाहिए मगर पिछले कुछ दिनों से यहां तापमान 30 डिग्री के ऊपर आ रहा है। एक दिन पहले ही सुबह 5:30 बजे राजधानी में तापमान 31 डिग्री था जबकि आद्रता 87 प्रतिशत रिकार्ड की गई थी।

    बुधवार से शुक्रवार तक लगातार रात का तापमान 30.01 डिग्री दर्ज

    बुधवार से शुक्रवार तक लगातार रात का तापमान 30.01 डिग्री दर्ज किया गया, जो की सामान्य से 3.1 प्रतिशत अधिक है। शहर में सबसे कम आद्रता 63% और सर्वाधिक आद्रता 91% रिकॉर्ड की गई है। वहीं 27 मई को शहर में 18 घंटे 45मिनट तक आद्रता 80% से अधिक रिकार्ड की गई थी। वहीं 5 घंटा 15 मिनट तक आद्रता 64% से 79% तक थी जो की सामान्य से काफी अधिक थी।

    खबरें और भी

    ऐसी स्थिति में लोग हर क्षण घुटन जैसा महसूस कर रहे हैं। एक तरफ पश्चिम ओडिशा में जहां भीषण ग्रीष्म प्रवाह से लोगों का जीवन जा रहा है वहीं दूसरी तरफ, भुवनेश्वर समेत तटीय ओडिशा में उमस ने जन जीवन को अस्त- व्यस्त कर दिया है। यह स्थिति केवल दिन में ही नहीं, बल्कि रात में भी जारी रहती है। रात का तापमान लगातार 30 डिग्री या उससे अधिक रहने से लोग भयभीत हैं।

    इन अस्पतालों में लू से निपटने के लिए विशेष व्यवस्था

    इसका मुकाबला कैसे करेंगे उसे लेकर परेशान है। कई लोग ऐसे हैं, जो अपने महत्वपूर्ण कार्य को भी टाल दिया है। ऐसी स्थिति में प्रशासनिक स्तर पर भी अब तैयारी शुरू हो गई है। भुवनेश्वर कैपिटल अस्पताल के साथ भुवनेश्वर एम्स में लू से निपटने के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है।

    ये भी पढ़ें- 

    Odisha Heat Wave: संबलपुर में भीषण गर्मी ने ली 8 लोगों की जान, आसमान से बरस रही आग

    घर से बाहर निकले तो होगी कार्रवाई... ओडिशा में हीट वेव को लेकर जारी हुआ ऑर्डर, अब सुबह या शाम को होंगे सारे काम