Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ओडिशा में हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, भड़के लोगों ने रांची-राउरकेला नेशनल हाईवे किया जाम

    Updated: Tue, 05 May 2026 10:23 PM (IST)

    बीरमित्रपुर में हाइवा की चपेट में आने से 24 वर्षीय युवक राजा कुमार की मौत हो गई। इस घटना के बाद मुआवजे की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजम ...और पढ़ें

    ओडिशा में हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत

    ओडिशा में हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत

    HighLights

    1. बीरमित्रपुर में हाइवा से टक्कर में युवक की मौत।

    2. मुआवजे की मांग पर लोगों ने राजमार्ग जाम किया।

    3. पुलिस बल तैनात, यातायात बाधित, समझाने का प्रयास।

    संवाद सूत्र, बीरमित्रपुर। सुंदरगढ़ जिले के बीरमित्रपुर चाइना टाउन में आजाद बेकरी बिस्कुट फैक्ट्री के पास हाइवा की चपेट में आने से  हल्दिया दफई के राजा कुमार नामक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मुआवजे की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-143 को जाम कर दिया जिससे राउरकेला से रांची जाने वाले वाहन रुके रहे। तनाव को देखते हुए यहां पुलिस बल तैनात किया गया है।

    मंगलवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे हल्दिया दफाई निवासी 24 वर्षीय राजा कुमार बाइक से अपने घर लौट रहा था। आजाद बेकरी बीरिमत्रपुर चाइना टाउन बिस्कुट फैक्ट्री के पास तेज रफ्तार हाइवा  ने टक्कर मार दिया। संतुलन बिगड़ने एवं गिरने के बाद वह पहिये के नीचे आ गया। उसके सिर के ऊपर से पहिया गुजर गया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। 

    मुआवजे की मांग लेकर लोग अड़े रहे 

    घटना के बाद पुलिस बल वहां पहुंची एवं शव को बीरमित्रपुर सरकारी अस्पताल भेजा। संबंधित वाहनों को जब्त कर थाना में रखा गया है। मृतक की पहचान बाइक के नंबर से की गई। घटना की जानकारी मिलते ही हल्दिया दफई के लोग वहां पहुंचे और राष्ट्रीय राजपथ को जाम कर दिया गया। 

    मुआवजे की मांग लेकर लोग अड़े रहे जिससे राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन ठप हो गया एवं सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस के द्वारा लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

    खबरें और भी