Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha: पुरी में शराबी पिता ने 11 माह की बच्ची को 80 हजार में बेचा, मासूम विशाखापट्टनम से हुई बरामद; 3 गिरफ्तार

    By Jagran NewsEdited By: Prateek Jain
    Updated: Sun, 22 Oct 2023 09:54 PM (IST)

    Odisha Crime News ओडिशा के पुरी में कलयुगी पिता ने पैसों के लिए अपनी 11 माह की बच्ची को 80 हजार रुपये में बेच दिया। इसकी जानकारी मिलने पर बच्ची की मां ...और पढ़ें

    पुरी में शराबी पिता ने 11 माह की बच्ची को बेचा, मासूम विशाखापट्टनम से हुई बरामद। (सांकेत‍िक तस्‍वीर)
    पुरी में शराबी पिता ने 11 माह की बच्ची को बेचा, मासूम विशाखापट्टनम से हुई बरामद। (सांकेत‍िक तस्‍वीर)

    HighLights

    1. पुरी सी-बीच के डोबाखाल बस्ती की है घटना
    2. बच्ची की मां ने पति के विरुद्ध दर्ज कराई प्राथमिकी
    3. पुलिस ने विशाखापत्तनम से बच्ची को किया बरामद, खरीदार व बिचौलिया को जेल भेजा

    जागरण संवाददाता, अनुगुल। ओडिशा के पुरी में कलयुगी पिता ने पैसों के लिए अपनी 11 माह की बच्ची को 80 हजार रुपये में बेच दिया। इसकी जानकारी मिलने पर बच्ची की मां ने अपने पति के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

    तब पुलिस सक्रिय हुई और आरोपित पिता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया, पुलिस टीम ने बेची गई बच्ची को विशाखापत्तनम से बरामद कर लिया। गिरफ्तार होने वालों में बच्ची को बेचने तथा खरीदने वाले लोगों के अलावा एक बिचौलिया भी शामिल है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।

    दलाल के माध्‍यम से 80 हजार रुपये में बेचा

    जानकारी के अनुसार, घटना पुरी सी-बीच थाना क्षेत्र के डोबाखाल बस्ती की है। यहां रहने वाले एम नरसि‍ंह के विरुद्ध उसकी पत्नी पूजा ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पति ने उनकी 11 माह की बच्ची को 80 हजार रुपये में बेच दिया है।

    प्राथमिकी के मुताबिक, 17 अक्टूबर की सुबह नरसि‍ंह अपनी बेटी को पेंथाकाटा बाजार ले गया और बेटी को कहीं छोड़कर शाम को अकेले घर लौट आया। पत्नी ने पूछताछ की तो एम नरसि‍ंह ने उसे बताया कि उसने लड़की को भुवनेश्वर के एक व्यक्ति को बेच दिया है।

    खबरें और भी

    पत्‍नी बोली- पति शराब का आदी 

    पेंथाकाटा इलाके में खोजबीन के बाद आखिरकार पूजा ने गुरुवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई। पूजा ने कहा उसका पति नरसि‍ंह नशे का आदी है और वह अक्सर बेटी को बेचने की बात करता रहता था। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उक्‍त बच्‍ची को उसकी मां को सौंप दिया। 

    यह भी पढ़ें - Odisha News: ट्रांसजेंडर प्रोटेक्शन ट्रस्ट को लेकर हंगामा, संसद में पांच प्रतिशत सीटें आरक्षित करने की मांग

    यह भी पढ़ें - Odisha Crime: दरिंदगी की हदें पार, कॉलेज छात्रा के साथ उसके पति के सामने सामूहिक दुष्कर्म