Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ओडिशा में IPS अधिकारियों का फेरबदल: डॉ. कंवर विशाल सिंह बने STF के DIG, अखिलेश्वर सिंह को मिली नई जिम्मेदारी

    Updated: Sat, 30 May 2026 09:24 AM (GMT+05:30)

    ओडिशा में दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिसमें डॉ. कंवर विशाल सिंह एसटीएफ के डीआईजी बने हैं। अखिलेश्वर सिंह को दक्षिण- ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, संबलपुर। ओड़िशा में पदस्थ भारतीय पुलिस सेवा के दो वरिष्ठ अधिकारियों अखिलेश्वर सिंह और डॉ. कंवर विशाल सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    शुक्रवार के दिन, कोरापुट में पदस्थ दक्षिण- पश्चिम रेंज के डीआईजी डॉ.कंवर विशाल सिंह को ओड़िशा स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) का नया डीआईजी नियुक्त किया गया है, जबकि स्पेशल इंटेलीजेंस विंग (एसआईडब्लू) के डीआईजी अखिलेश्वर सिंह को दक्षिण- पश्चिम रेंज का नया डीआईजी बनाया गया है।

    यह दोनों आईपीएस अधिकारी संबलपुर जिला में पुलिस अधीक्षक के रुप में सफलता के साथ कार्य कर चुके हैं और अपराध नियंत्रण में इनदोनों को बड़ी सफलता मिली है। 

    अखिलेश्वर सिंह उत्तरप्रदेश के हैं और वर्ष 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, जबकि कंवर विशाल सिंह पंजाब के हैं और वर्ष 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। दक्षिण ओड़िशा में सक्रिय नक्सलियों से निपटने में भी इनदोनों अधिकारियों का बड़ा योगदान रहा है। 

    यह भी पढ़ें- ओडिशा में पुलिस प्रशासन का बड़ा फेरबदल, 18 IPS-OPS अधिकारियों के तबादले