Odisha News: शादी के वादे के बाद महिला को दिया HIV संक्रमण, आरोपी गिरफ्तार होकर जमानत पर बाहर
एक युवक पर शादी का वादा कर एक महिला से संबंध बनाने और उसे एचआईवी संक्रमित करने का आरोप है। पीड़िता ने न्याय के लिए जिला कलेक्टर से गुहार लगाई है, जबकि ...और पढ़ें

शादी के वादे के बाद महिला को दिया HIV संक्रमण
HighLights
युवक पर शादी का वादा कर महिला को HIV दिया।
आरोपी जमानत पर बाहर, पीड़िता ने कलेक्टर से न्याय मांगा।
मामला ढेंकानाल जिले के कामाख्यानगर क्षेत्र का है।
जागरण संवाददाता, अनुगुल। शादी का वादा कर एक महिला से संबंध बनाने और अपनी एचआईवी स्थिति छिपाने का आरोप एक युवक पर लगा है। महिला का कहना है कि बाद में उसकी जांच में भी एचआईवी संक्रमण की पुष्टि हुई। विवाह का दबाव बनाने पर युवक ने कथित तौर पर जाति और परिवार की असहमति का हवाला देते हुए शादी से इनकार कर दिया।
न्याय की मांग को लेकर पीड़िता अब जिला कलेक्टर के पास पहुंची है। मामला ढेंकानाल जिले के कामाख्यानगर क्षेत्र के तुमुसिंगा थाना इलाके का है।
युवक ने शादी करने का भरोसा दिलाया
पीड़िता के अनुसार, युवक ने उससे शादी करने का भरोसा दिलाया था। इसी भरोसे पर दोनों के बीच संबंध बने। महिला का आरोप है कि युवक पहले से एचआईवी संक्रमित था, लेकिन उसने यह जानकारी उससे छिपाई। कुछ समय बाद स्वास्थ्य जांच के दौरान महिला के एचआईवी पॉजिटिव होने की जानकारी सामने आई।
इसके बाद उसने युवक से शादी करने और मामले में जिम्मेदारी लेने की मांग की, लेकिन युवक ने कथित तौर पर शादी से इनकार कर दिया।
धारा 69 के तहत गिरफ्तार किया गया
पीड़िता ने आरोप लगाया कि युवक ने जातिगत अंतर और परिवार की सहमति न मिलने की बात कहकर उससे दूरी बना ली। महिला ने यह भी आशंका जताई है कि युवक ने अन्य महिलाओं को भी शादी का भरोसा देकर संबंध बनाए हो सकते हैं। हालांकि, इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और मामले की जांच होना बाकी है।
महिला के अनुसार, उसने पहले पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में युवक को भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत गिरफ्तार किया गया था। बाद में उसे जमानत मिल गई। पीड़िता का आरोप है कि जमानत पर बाहर आने के बाद युवक ने उस पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया।
खबरें और भी
महिला ने कलेक्टर से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और उसे न्याय दिलाने की मांग की है। प्रशासन की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई का इंतजार है।