Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ओडिशा में सरकारी नौकरी के नाम पर 15 लाख की ठगी, फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर महिला को फंसाया

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 01:55 AM (IST)

    सुंदरगढ़ पुलिस ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले सरोज नंदा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बन ...और पढ़ें

    सरकारी नौकरी के नाम पर 15 लाख की ठगी

    सरकारी नौकरी के नाम पर 15 लाख की ठगी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, राउरकेला। सुंदरगढ़ की भस्मा पुलिस ने सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान बोलांगीर निवासी सरोज नंदा के रूप में की है। 

    सुंदरगढ़ के एसडीपीओ निर्मल कुमार महापात्र ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से एक कार, बैंक पासबुक, चेकबुक और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। 

    काम के बदले उसने 15 लाख रुपये की मांग 

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरोज नंदा ने फेसबुक पर रितेश त्रिपाठी के नाम से एक फर्जी प्रोफाइल बना रखी थी और इसी के जरिए वह लोगों को अपने जाल में फंसाता था। नवंबर 2025 में उसकी मुलाकात फेसबुक के माध्यम से रंजीता कालो नामक महिला से हुई। 

    धीरे-धीरे बातचीत बढ़ने पर सरोज ने रंजीता को भरोसा दिलाया कि वह उसके बेटे की वाणिज्यिक कर विभाग (कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट) में सरकारी नौकरी लगवा देगा। इस काम के बदले उसने 15 लाख रुपये की मांग की।

    पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी

    सरोज के झांसे में आकर रंजीता ने फोन-पे और नकद माध्यमों से दो किस्तों में कुल 14.45 लाख रुपये (12.45 लाख और 2 लाख रुपये) का भुगतान कर दिया। पैसे लेने के बाद भी जब सरोज ने न तो नौकरी लगवाई और न ही पैसे वापस किए, तो रंजीता को संदेह हुआ। जब महिला ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने फोन पर उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। 

    इसके बाद पीड़िता ने भस्मा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश किया गया है।

    खबरें और भी