विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Odisha News : ओडिशा के नए CM के शपथ ग्रहण समारोह में बदलाव, अब इस दिन बनेगी सरकार

Published: Sun, 09 Jun 2024 07:03 PM (IST)

ओड़िशा विधानसभा में पूर्ण बहुमत पाने के बाद कहा जा रहा था कि 10 जून को ओडिशा में भाजपा के ...और पढ़ें

ओडिशा के नए CM के शपथ ग्रहण समारोह में बदलाव
ओडिशा के नए CM के शपथ ग्रहण समारोह में बदलाव

HighLights

  1. अब 10 जून के बजाए 12 जून को आयोजित होगा शपथ ग्रहण समारोह
  2. मुख्यमंत्री कौन होगा? इस बारे में अभी तक कोई विशेष जानकारी नहीं है

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा विधानसभा में पूर्ण बहुमत का आंकड़ा पाने के बाद अब भाजपा सरकार बनाने की कवायद तेज कर दी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पहले कहा जा रहा था कि 10 जून को ओडिशा में भाजपा के मुख्यमंत्री का शपथ विधि समारोह अनुष्ठित होगा। हालांकि अब इस कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।

अब इस दिन लेंगे नए सीएम शपथ

राज्य भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक नए मुख्यमंत्री 12 जून को शपथ लेंगे। राज्य कार्यालय में शपथ ग्रहण की तैयारी बैठक के बाद तारीख की घोषणा की गई। इससे पहले मुख्यमंत्री और अन्य विधायक 10 जून को शपथ लेने वाले थे, लेकिन अब इसे बदल दिया गया है।

राज्य कार्यालय में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी बैठक चल रही है, लेकिन मुख्यमंत्री कौन होगा? इस बारे में अभी तक कोई विशेष जानकारी नहीं है। मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।

ऐसे में अगर धर्मेंद्र को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया जाता है, तो ओडिशा का मुख्यमंत्री कौन होगा? इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है।

वहीं सुरेश पुजारी, मनमोहन सामल, मोहन माझी, केवी सिंहदेव सीएम की रेस में आगे चल रहे हैं। हालांकि सोमवार सुबह भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। इसके बाद ओडिशा का मुख्यमंत्री कौन होगा? इस पर मुहर लग जाएगी।

इनकी हो सकती है शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मौजूदगी

रविवार को प्रधानमंत्री कार्यालय से फोन कॉल आने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रताप षड़ंगी, अपराजिता षड़ंगी, धर्मेंद्र प्रधान, अश्विनी वैष्णव के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रधानमंत्री आवास पर मौजूद रहने की सूचना है।

इस वजह से राज्य का नया मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर सस्पेंस खत्म नहीं हो पाया है। मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की निगरानी के लिए दो वरिष्ठ नेता भुवनेश्वर में हैं।

ये पहुंच चुके हैं भाजपा प्रदेश कार्यालय

मध्य प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री विश्वास कैलाश सारंग और मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंच चुके हैं।

दोनों वरिष्ठ नेता शपथ ग्रहण समारोह की देखरेख करेंगे। दोनों नेता कार्यक्रम का संचालन करने के लिए भुवनेश्वर में हैं।

कार्यक्रम में तैयारियां और सुरक्षा जोरों पर

वहीं भाजपा के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी चल रही है। भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एसपीजी टीम समेत डीआईजी रैंक के अधिकारी ने जनता मैदान में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है।

इस मौके पर खुर्दा के जिला कलेक्टर, खुफिया निदेशक, पुलिस आयुक्त और भुवनेश्वर के डीसीपी मौजूद थे। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि भुवनेश्वर में कड़ी सुरक्षा है। अधिकारियों ने बताया कि हवाई अड्डे, पार्टी कार्यालय, वीवीआईपी के आवास और कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

यातायात के लिए की गई ये व्यवस्था

यातायात और पार्किंग के लिए भी विशेष व्यवस्था की जा रही है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसमें भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कई गणमान्य व्यक्ति के भी शामिल होने का कार्यक्रम है।

ये भी पढे़ं-

Odisha Politics: नवीन पटनायक के करीबी VK Pandian ने लिया राजनीति से संन्यास, BJD कार्यकर्ताओं से मांगी माफी

Sofia Firdous: कौन हैं ओडिशा की पहली मुस्लिम महिला विधायक सोफिया फिरदौस, पढ़ाई के मामले में कई नेताओं को देती हैं टक्कर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।